स्तन कैंसर भारत में महिलाओं में होने वाला दूसरे नम्बर का सबसे बड़ा कैंसर है : डॉक्टर संदीप
अंक फाउण्डेशन एवं एनजीओ द्वारा संयुक्त रूप से स्तन कैंसर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ । अंक फाउण्डेशन एवं एनजीओ द्वारा संयुक्त रूप से स्तन कैंसर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन डॉ. संदीप कुमार क्लीनिक, महानगर, लखनऊ में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. संदीप कुमार, सर्जरी के पूर्व प्रोफेसर, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ व संस्थापक निदेशक, एम्स, भोपाल ने स्त्रियों में स्तन कैंसर के कारणों, लक्षणों व उपायों के विषय में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉक्टर साहब ने दीप प्रज्वलित करके किया।
डॉक्टर संदीप ने बताया कि स्तन कैंसर भारत में महिलाओं में होने वाला दूसरे नम्बर का सबसे बड़ा कैंसर है, जिससे महिलाओं की मृत्य होती है। महिलाओं में होने वाला कैंसर पहले नंबर पर सर्वाइकल कैंसर है। उन्होंने बताया स्तन कि हर गांठ कैंसर नहीं होती है। कुछ प्राकृतिक गांठें भी होती हैं। ये गांठें युवतियों व गर्भवती महिलाओं में भी इस तरह की गांठें पाई जाती हैं, जो समय के साथ स्वतः ही ठीक व समाप्त हो जाती हैं। डॉक्टर सहम ने बताया कि पश्चिमी देशों की अपेक्षा भारत में स्तन कैंसर से महिलाओं की मृत्यु दर अधिक है। हालांकि सभी महिलाओं की मृत्यु नहीं होती है। डॉक्टर संदीप ने बताया कि यदि समय से कैंसर का पता चल जाए तो महिला के जीवन को बचाया भी जा सकता है। उन्होंने महिलाओं को स्वतः परीक्षण विधि भी समझाई। इस अवसर पर अंक फाउण्डेशन की तरफ से एक ऐप की जानकारी भी दी गई। जिसके द्वारा महिलाएं स्वतः भी परीक्षण कर बीमारी का संदेह होने पर डॉक्टरी सलाह ले उचित इलाज पा सकती हैं।
इस अवसर पर अंक फाउण्डेशन के अध्यक्ष श्री फैसल खान, सचिव व प्रबन्धक इन्दु शर्मा डॉक्टर तान्या सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम में लगभग साठ से अधिक लोग ने भाग लिया।
ये कार्यक्रम आप सभी के लिए था उपस्थित सभी लागों का हृदय से धन्यवाद। आप सब जानकारी पा कर लाभान्वित हुए होंगे। आप सबसे निवेदन है कि पर्चे पर दिए गए QR कोड को स्कैन करके ऐप द्वारा स्वयं भी परीक्षण करके आवश्यकता होने पर डॉक्टर से सलाह ले उचित इलाज कराकर जीवन सुरक्षित करें।
अंक फाउण्डेशन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आप सबका दिल से आभार व्यक्त करता है। कार्यक्रम की आज की सफलता व लोगों की माँग पर अंक फाउण्डेशन आगे भी इस कड़ी को जारी रखेगा।



