पंजाब की महिलाएं पूछ रही हैं की केजरीवाल – भगवंत मान सरकार हमें कब से घोषित महिला भत्ता देगी : वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि कल महिला दिवस पर दिल्ली सरकार द्वारा 2025-26 वर्ष के बजट में महिलाओं के सहयोग एवं समानार्थ महिला समृद्धि योजना के अंतर्गत रूपये 5100 करोड़ के प्रवाधान के साथ ही सम्मान राशि वितरण के लिए पंजीकरण नियम आदि बनने की कमेटी की घोषणा के बाद दिल्ली से पंजाब तक आम आदमी पार्टी नेताओं से जवाब देते नही बन रहा है और वह राजनीतिक हताशा में तर्कहीन ब्यानबाज़ी कर रहे हैं।
कल दिल्ली की मुख्य मंत्री द्वारा बजट 2025-26 में 5100 करोड़ के प्रवाधान से स्पष्ट है की भाजपा सरकार अब शीघ्र समाज के उपेक्षित वर्ग की महिलाओं को सम्मान राशि देना शुरू करेगी और प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करेगी।
श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की पंजाब से मिल रही मीडिया – सोशल मीडिया जानकारी बता रही है की दिल्ली की श्रीमती रेखा गुप्ता सरकार की घोषणा के बाद अब पंजाब की महिलाएं पूछ रही हैं की केजरीवाल – भगवंत मान सरकार हमें कब से घोषित महिला भत्ता देगी ?
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की 37 माह से पंजाब की महिलाओं को महिला भत्ते पर गुमराह कर रही आम आदमी पार्टी का दोहरा चरित्र अब देशभर की महिलाएं भलीभांति पहचान चुकी हैं।
उन्होने कहा है कि “आप” नेता सुश्री आतिशी मार्लेना की रोज़ की ब्यानबाज़ी देख कर दिल्ली वाले कह रहे हैं की स्वर्गीय लता मंगेशकर द्वारा गाया गाना “चोरों को सारे नज़र आते हैं चोर” “आप” नेताओं खासकर सुश्री आतिशी मार्लेना पर चरितार्थ बैठता है।
जनता कह रही है कि शर्मनाक है की जो “आप” नेता खुद जनता से धोखेबाज़ी करते रहे हैं वह आज भाजपा के संकल्प पर सवाल उठा रहे हैं।



