उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में जनता दल यूनाइटेड के कार्यक्रम लगेंगे : अनूप सिंह पटेल

लखनऊ : जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक 7 मार्च 2025 को प्रदेश कार्यालय लखनऊ में सम्पन हुई। बैठक में पार्टी के मंडल सयोजक / सह संयोजक, प्रवक्तागण, सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष / संयोजक एवं प्रमुख्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनूप सिंह पटेल जी ने किया।

बैठक में सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने क्षेत्र में सांगठनिक कार्यों को विस्तार पूर्वक रखा जिसको प्रदेश अध्यक्ष ने गम्भीरतापूर्वक सुनकर, उनके जुड़ी समस्याओं का समाधान भी किया। बैठक में निर्णय लिया गया की वर्ष 2026 में पार्टी प्रदेश में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को मजबूती से लड़ेगी और 2027 विधानसभा चुनाव के लिए एक जिले से दो विधानसभा क्षेत्र को चुनकर उसमे मजबूती से तयारी करेगी । प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की प्रदेश के सभी जिलों में जिला इकाई के गठन की प्रक्रिया में गति लाइ जाए। इसी क्रम में दिनांक 21 मार्च को प्रयागराज में पार्टी का कार्यक्रम होगा जिसमे की सभी पदाधिकारियों समेत प्रदेश अध्यक्ष जी उपस्थित रहेगे। अगला कार्यक्रम बलिया जनपद के जिलाइकाई के बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जी उपस्थित रहेंगे।

बैठक में पार्टी की महिला प्रदेश अध्यक्ष पूनम सिंह, प्रदेश महासचिव रणवीर सिंह, भैया हरिशंकर जी, संजय कुमार सिंह, सुभाष पाठक, अभिषेक चौधरी, अभिषेक राय, विजेंद्र निशांक, कोषाध्यक्ष अमर सिंह कटियार, प्रदेश सचिव जय प्रकाश पटेल, प्रवीण चौधरी , ओम प्रकाश गुप्ता, विधि प्रकोष्ट संयोजक तेन सिंह, व्यापार प्रकोस्ठ संयोजक पवन गुप्ता, दलित प्रकोस्ठ संयोजक संजय धनकर, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ संयोजक ओम प्रकाश उपाध्याय, प्रदेश प्रवक्ता डॉ के के त्रिपाठी, कुंवर अजय सिंह, कार्यालय प्रभारी ओम प्रकाश वर्मा, लखनऊ महानगर अध्यक्ष मंजर अब्बास, उपाध्यक्ष आसिफ रजा, शिव प्रसाद जैस्वाल, मनीष कश्यप, रजत सिंह, डॉ जीतेन्द्र सिंह , राकेश सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Related Articles

Back to top button