हुसैनगंज के व्यापारियों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए संगठन का किया गठन
व्यापारियों को समय के अनुसार अपग्रेड होना चाहिए : संजय गुप्ता

लखनऊ : लखनऊ के हृदय स्थल पर स्थित लखनऊ की पुरानी बाजार हुसैनगंज के व्यापारियों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए हुसैनगंज बाजार में एक बड़ी बैठक की बैठक में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे तथा बैठक में नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, नगर उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता विशेष रूप से विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
बैठक में हुसैनगंज बाजार के व्यापारियों ने ,व्यापारियों के सबसे बडे संगठन उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल से जुड़ने का निर्णय लिया तथा बड़ी संख्या में हुसैन गंज बाजार के व्यापारियों नें उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल की सदस्यता ग्रहण की एवं
प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता की उपस्थिति में हुसैनगंज के व्यापारियों ने “हुसैनगंज आदर्श व्यापार मण्डल” का गठन किया तथा सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चुनाव किया
“हुसैनगंज आदर्श व्यापार मंडल” की कार्यकारिणी में बाजार के वरिष्ठ व्यापारी श्रवण गुप्ता को चेयरमैन, पवन वर्मा को अध्यक्ष, परमानंद गोयल को वरिष्ठ महामंत्री, आदित्य वर्मा को महामंत्री, ओवेस खान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सगीर अहमद मंसूरी, नितिन गुप्ता, मोहम्मद मोइद, राजू गुप्ता, राजू वर्मा , अंकुर जायसवाल को उपाध्यक्ष, आनंद बंसल को कोषाध्यक्ष, पंकज गुप्ता को सह कोषाध्यक्ष , नितिन गुप्ता को वरिष्ठ संगठन मंत्री,वैभव गुप्ता एवं मो. फरीद को संगठन मंत्री, चंदन चौरसिया, शशांक कुमार को मंत्री, स्वाति चौरसिया को मीडिया प्रभारी चुना गया
नवगठित कार्यकारणी के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा व्यापारियों के मान ,सम्मान एवं स्वाभिमान की रक्षा के लिए व्यापारियों को संगठित होना अत्यधिक आवश्यक है एवं मजबूत संगठन के माध्यम से बड़ी से बड़ी समस्या से निजात पाई जा सकती है।
व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा व्यापारियों को किसी भी भ्रष्ट अधिकारी से घबराने की कतई आवश्यकता नहीं है। व्यापारियों के हितो की रक्षा के लिए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल प्रत्येक स्तर पर सहयोग एवं संघर्ष करेगा
उन्होंने कहा व्यापारियों के व्यापार को बढ़ाने एवं बचाने में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल लगातार सकारात्मक प्रयास कर रहा है। व्यापारियों को भी समय के अनुसार अपने आपको अपग्रेड करते रहना चाहिए ,उन्होंने कहा व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा उन्होंने सभी व्यापारियों से सकारात्मक रहते हुए व्यापार एवं समाज में अच्छे कार्य करने की अपील की।
तथा किसी भी व्यापारी की समस्या की जानकारी पाकर उसके मदद के लिए तुरंत पहुचने का आह्वान किया।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह ने नवगठित कार्यकारणी के सभी पदाधिकारियों को संगठनात्मक जानकारी देते हुए अनुशासन के महत्व की जानकारी दी तथा पदों के अनुसार उनके कार्य एवं उनकी जिम्मेदारी की जानकारी दी
नगर उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों को पुष्प माला पहना कर सम्मानित किया
संगठन के गठन कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, नगर उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष मो. आरिफ मुख्य रूप से मौजूद रहे तथा इस अवसर पर बड़ी संख्या में हुसैनगंज के व्यापारी उपस्थित रहे



