उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश की महत्पूर्ण बैठक 7 मार्च को होगी, अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल करेंगे

लखनऊ : गत 25 फरवरी 2025 को प्रदेश कार्यालय में सम्पन्न हुई बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार पार्टी के सभी सम्मानित मण्डल संयोजकगण / मण्डल सहसंयोजक गण, प्रदेश प्रवक्तागण एवं समस्त प्रकोष्ठ के अध्यक्ष/संयोजकगण, प्रमुख पदाधिकारीगण को अवगत कराना है कि पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक 7 मार्च 2025 दिन शुक्रवार को प्रातः11 बजे से पार्टी के प्रदेश कार्यालय ( 38 डी, मेज़र बैंक्स रोड ,विधानसभा गेट नंबर 6 के सामने) लखनऊ में आयोजित की गई है। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल जी करेंगे ।

बैठक में प्रदेश स्तर पर समीक्षा करने, अपने विचार रखने एवं बहुमूल्य सुझाव देने के लिए पार्टी के सभी सम्मानित मण्डल संयोजकगण / मण्डल सहसंयोजक गण, सभी प्रवक्तागण एवं सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष/संयोजकगण , प्रमुख पदाधिकारीगण की उपस्थिति आवश्यक एवं प्रार्थनीय है।

 

 

Related Articles

Back to top button