उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

अवध के छठवें नवाब यामिनुद्दौला सआदत अली खां द्वारा लखनऊ में बनवाई गईं ऐतिहासिक इमारतें

लखनऊ की ऐतिहासिक इमारतें - दूसरा अध्याय

के. सरन

अवध के छठे नवाब सआदत अली खां के गद्दी नवीन होने की कहानी बहुत दिलचस्प है।पांचवें नवाब वजीर खां को गिरफ्तार करने के पहले अंग्रेजों ने उनकी जगह नवाब खानदान का कोई दूसरा वारिस ढूंढ़ना शुरू कर दिया था।यूं तो आसफुद्दौला के 22 बेटे थे पर उनमें से कोई नवाब बनने लायक नहीं मिला।इसी बीच अंग्रेजों को किसी ने नवाब आसफुद्दौला के वालिद नवाब शुजाउद्दौला की दूसरी बेगम छतर कुंअर की याद दिलाई। दर असल शुजाउद्दौला ने एक शादी की हिन्दू बेगम छतर कुंअर की याद दिलाई जो बहराइच के पास स्थित बौंडी रियासत के रैकवार ठाकुरों की बेटी थीं।शुजाउद्दौला की मूल बेगम दिल्ली के तत्कालीन शहंशाह के वजीर की बेटी जिन्हे वह अपनी बेटे की तरह मानते थे,उसकी शादी में बेशुमार दौलत खर्च की थी से हुई थी और जो शादी में अपने साथ दहेज में अकूत सम्पति लाई थीं।उनकी तूती पूरे महल में बोलती थी और खुद शुजाउद्दौला भी उनसे ड़रते थे इसलिए छतर कुंवर पर भी उनका रोब गालिब रहता था। वह सुजाउद्दौला के सामने भी छतर कुंअर पर तरह तरह के अत्याचार करतीं और फब्तियां कसती रहती थीं जिसके कारण शुजाऔद्दौला के इन्तकाल होने पर वह अपने पुत्र मिर्जा मंगली के साथ फैजाबाद छोड़कर बनारस के पास स्थित दुर्गा कुंड में अपने भाई के यहां रहने चली गई थी। मंगल को पैदा होने के कारण उनका नाम मिर्जा मंगली रखा गया था । छतर कुंअर उन्हे प्यार से मंगलू कहकर बुलाती थी वर्ना उनका असली नाम सआदत अली खां था। इस तरह शुजाउद्दौला के दूसरी बेगम छतर कुंअर के बेटे होने कारण आसफुद्दौला जो मूल बेगम से पहली औलाद थे, के सौतेले भाई सआदत अली खां शुजाउद्दौला के दूसरे वारिस थे। अंग्रेज तुरंत उनको बनारस से लखनऊ लाए और वजीर खां को गिरफ्तार कर सआदत अली खां को अवध का नवाब बना दिया।

सआदत खली खां और उनकी मां छतर कुंअर के भाग्य का सितारा चमक उठा।छतर कुंअर अब जनाबे-आलिया हो चुकी थीं । इनका मकबरा लखनऊ के गोला गंज में है।
नवाब सआदत अली खां ने लखनऊ में अनेक ऐतिहासिक इमारतें बनवाईं जिनमें लाल बारादरी स्थित दरबार-भवन(अब ललित कला अकादमी),कोठी दिल-कुशा,मोतीमहल आदि के अलावा क्लाड मार्टिन के निर्देशन में बनी कोठी फ़रहत- बख्श, कोठी हयात-बख्श,
के अलावा कोठी नूर-बख्श ,कोठी जहूर-बख्श आदि मुख्य हैं।
इन सब पर आगे बताया जायेगा।

Related Articles

Back to top button