उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

जनता दल यूनाइटेड का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन

श्रावस्ती/भिनगा : 26 फरवरी 2025 को जनपद श्रावस्ती में जनता दल यूनाइटेड का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन भिनगा में सम्पन्न हुआ। जिला सम्मेलन के मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल रहे और सम्मेलन की अध्यक्षता पार्टी के श्रावस्ती जिला अध्यक्ष गोविन्द कैराती ने किया। सम्मेलन में जिला इकाई को प्रथम चरण में जिला स्तर पर , द्वितीय चरण में विधानसभा स्तर पर और तृतीय चरण में व्लाक और बूथ स्तर पर मजबूत और सक्रिय करने पर निर्णय लिया गया । वर्ष 2026 में उत्तर प्रदेश में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मजबूती से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया और प्रदेश अध्यक्ष ने वर्ष 2027 में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जिला अध्यक्ष गोविंद कैराती को श्रावस्ती जिला में दो विधानसभा क्षेत्र को विशेष रूप से चिन्हित करने और उनमें सांगठनिक कार्य करने करने का निर्देश दिया। जिला अध्यक्ष गोविंद कैराती ने बहुत जल्द ही श्रावस्ती जिला में बड़ी जनसभा कराने का आश्वासन दिया।

सम्मेलन में पार्टी के प्रदेश महासचिव भैया हरिशंकर पटेल, प्रदेश महासचिव सुभाष पाठक, प्रदेश कार्यालय प्रभारी ओम प्रकाश वर्मा,देवीपाटन मण्डल संयोजक भूपेन्द्र वर्मा, बाराबंकी जिला अध्यक्ष नितेश कटियार, श्रावस्ती युवा जिला अध्यक्ष पिन्टू कुमार वर्मा, जिला उपाध्यक्ष राम भवन वर्मा , जिला महासचिव रामगोपाल वर्मा आदि ने अपने विचार रखे। इस सम्मेलन में श्रावस्ती जिला के सैकड़ों सक्रिय सदस्य और क्षेत्रवासियों ने उत्साह के साथ भाग लिया‌।

 

Related Articles

Back to top button