राष्ट्रीय लोकदल के नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे का राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों द्वारा लखनऊ में स्वागत व अभिनंदन किया गया

लखनऊ । राष्ट्रीय लोकदल के नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे का राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों द्वारा लखनऊ में ढोल नंगाड़ो, वैदिक मंत्रों, घण्टा घड़ियाल व शंख ध्वनि के साथ भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। पार्टी मुख्यालय पर दोपहर 2 बजे आयोजित स्वागत समारोह के लिए दुबे का अपने आवास से पार्टी मुख्यालय तक जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। बंगला बाजार चौराहे से सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ श्री दुबे का जेल रोड पर प्रदेश सचिव अफसर अली ने भारी समर्थकों के साथ स्वागत किया। श्री दुबे के स्वागत में अपार जनसमूह उमड़ा।
श्री दुबे को के.के.सी. चौराहा, हुसैनगंज तथा विधानसभा के सामने भाजपा मुख्यालय के सामने भारी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। भाजपा मुख्यालय से कार्यकर्ताओं श्री दुबे को जुलूस व ढोल नगाड़ों के साथ पार्टी मुख्यालय लाये। कार्यकर्ता चौधरी चरण सिंह अमर रहे चौधरी अजित सिंह अमर रहे जयन्त चौधरी जिंदाबाद, अनिल दुबे जिन्दाबाद तथा राष्ट्रीय लोकदल जिन्दाबाद के गगनभेदी नारे लगा रहे थे। कार्यकर्ताओं का भारी उत्साह और उल्लास देखते ही बनता था।
प्रदेश कार्यालय में पहुंचने पर श्री दुबे ने सर्वप्रथम भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर मार्ल्यापण व अंगवस्त्र भेंट किये। इस अवसर पर गुरुकुल से आये विद्वानों ने वैदिक मंत्रों व शंख ध्वनि के साथ श्री दुबे को आर्शीवाद प्रदान किया और उनकी मंगल कामना वैदिक श्लोकों के साथ किया। इसके बाद मुख्यालय स्थित चौधरी चरण सिंह सभागार में उमड़ी हजारों की संख्या में आये हुये कार्यकर्ताओं, व शुभचिंतकों व समर्थकों के अपार जनसमूह ने श्री दुबे को फूलमाला व पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह बधाई व शुभकामनाएं दी। स्वागत की श्रृंखला देर शाम तक चलती रही।
अपने स्वागत से अभिभूत श्री दुबे ने कहा कि आज लखनऊ में कार्यकर्ताओं समर्थकों व शुभचिंतकों ने जिस तरह मुझे आशीर्वाद और स्नेह दिया है उसके लिए सदैव ऋणी रहूंगा और रालोद अध्यक्ष मा0 जयन्त चौधरी जी की मंशा के अनुरूप पूर्वांचल, मध्यांचल और बुन्देलखण्ड मंे पार्टी के विस्तार को लेकर संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के सहयोग से इन क्षेत्रों में रालोद को 2027 के लिए अभी तैयारी शुरू की जायेगी। उन्होंने विपक्ष पर महाकुंभ को लेकर किये जा रहे अनर्गल प्रलाप के लिए कहा कि विपक्ष को धर्म मंे राजनीति नहीं करनी चाहिए। विपक्ष करोड़ों लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहा है जिसके लिए उन्हें लोग माफ नहीं करेगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल अपने मुद्दों के साथ एन0डी0ए0 मंे शामिल हुआ है और उन मुद्दों पर सरकार के साथ काम भी हो रहा है। राष्ट्रीय लोकदल किसानों के मान सम्मान व स्वाभिमान से कभी समझौता नहीं करेगा।
समारोह के संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने सभी आये हुये पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। स्वागत समारोह में राष्ट्रीय सचिव विजय श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर, आदित्य विक्रम सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष बी0एल0 प्रेमी, प्रोफेषलनल मंच के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल, छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष अमन पाण्डेय, श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेश पाल धनगर, महिला प्रदेश अध्यक्ष परिणीता सिंह, प्रदेश महासचिव मनोज सिह चौहान, चंद्रकांत अवस्थी, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश तिवारी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सम्राट सिंह चैहान, आमिर साबिरी, अवध क्षेत्रीय के अध्यक्ष चौधरी राम सिंह पटेल, रमेश कश्यप, अजय पाण्डेय, जिलाध्यक्ष रामसेवक रावत, हसीम अहमद निजामी, प्रमोद शुक्ला, राजेश, सुमित सिंह, आर.एन. शुक्ला, आयशा, अनीता यादव, माया देवी, उमर अली, मुन्नालाल पाल, शिवकुमार, मुलायम सिंह, सोनवीर, हरिशंकर राजपूत, नम्रता शुक्ला, मनीष, विशाल, कानपुर रोड व्यापार मण्डल, आलमबाग व्यापार मण्डल, ट्रान्सपोर्ट नगर व्यापार मण्डल, हरदोई रोड व्यापार मण्डल सहित लखनऊ बार एसोसिएशन, सेन्ट्रल बार एसोसिएशन तथा अवध बार एसोसिएशन के सैकडों अधिवक्ता, माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी व सामाजिक संगठनों के सैकडों पदाधिकारी स्वागत समारोह में शामिल रहे।



