उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

आर पी आई के जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल में शामिल

लखनऊ : राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय पर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया (आठवले) के देवरिया जनपद के जिलाध्यक्ष शम्भू प्रसाद ने अपने पद से इस्तीफ़ा देते हुए राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा के समक्ष पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर ली।
ग़ौरतलब है कि अभी कुछ सप्ताह पूर्व ही रिपब्लिकन पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश प्रसाद ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ पार्टी की सदस्यता राष्ट्रीय सचिव के समक्ष ग्रहण की थी।
राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे ज़मीनी कार्यकर्ता के जुड़ने से सुदूर पूर्वी उत्तर प्रदेश के जनपदों में संगठन विस्तार में मदद मिलेगी और हम उसी दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं इस अवसर पर प्रदेश महासचिव इज़हार अहमद शाह ,प्रदेश महासचिव महिला प्रकोष्ठ शालिनी सिंह ,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव राव इकबाल अहमद ख़ान ,वरिष्ठ राष्ट्रीय लोकदल नेता श्रीष श्रीवास्तव शरद वार्ष्णेय ,विजय श्रीवास्तव आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Back to top button