जरूरतमंद बच्चों, छात्रों के लिए निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन

लखनऊ : राजधानी लखनऊ में 76वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत कुनौरा शाहपुर, तहसील बीकेटी, लखनऊ में समाजसेवी संगठन ऑलमाइटी शिवा एसोसियेशन, एन.जी.ओ द्वारा जरूरतमंद बच्चों, छात्रों के लिए निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता विजय शंकर सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
संस्था के सचिव आदित्य चौधरी ने बताया कि इस निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण केंद्र खुल जाने से जरूरतमंद छात्र व युवाओं को कंप्यूटर का ज्ञान मिलेगा और इससे उनका भविष्य भी उज्ज्वल होगा। उन्होने कहा कि आर्थिक तंगी के चलते कंप्यूटर ज्ञान से वंचित छात्र व युवाओं के लिए रोजगार के अवसर प्राप्त करने के लिए ही यह केंद्र खोला गया है।
संस्था के सचिव आदित्य चौधरी ने बताया कि ऑलमाइटी शिवा एसोसिएशन अपने दायित्यों और समाज के प्रति कर्तव्यों का पूरी तरह पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होने कहा कि संस्था लगातार अपने उद्देश्यों को लेकर समाज की हर प्रकार से मदद करने के लिए सदैव आगे रहेगी।
इस मौके पर प्रमुख रूप से उच्च न्यायालय, लखनऊ के वरिष्ठ अधिवक्ता विजय शंकर सिंह, राजेश कुमार उप कृषि निदेशक (से.नि) उ.प्र. सरकार, रविकांत चौधरी मुख्य व्यवस्था अधिकारी (से. नि) उ.प्र. शासन, संस्था के सचिव आदित्य चौधरी, संस्था के सदस्य मीरा, शुभम, नीतू, क्षितिज, तरूशी, बीनू पूर्व प्रधान, राम नारायण पूर्व प्रधान, हेमंत आदि तमाम लोग भी मौजूद रहे।



