उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

विभिन्न विभागों की लाभप्रद योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी में सहयोग करने वाले विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मानित

गोरखपुर : राजकीय बौद्ध संग्रहालय परिसर गोरखपुर में उत्तर प्रदेश दिवस 2025 के त्रिदिवसीय आयोजन में 25 जनवरी 2025 को विभिन्न विभागों की लाभप्रद योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी में सहयोग करने वाले विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारियों को जिला विकास अधिकारी गोरखपुर राजमणि वर्मा एवं पूर्व छात्र कल्याण अधिष्ठाता दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रोफेसर डॉ शिव शरण दास जी तथा उप निदेशक राजकीय बौद्ध संग्रहालय गोरखपुर डॉ. यशवंत सिंह राठौर की उपस्थिति में प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। यहां यह उल्लेखनीय है कि राजकीय बौद्ध संग्रहालय में उत्तर प्रदेश दिवस 2025 के अवसर पर आयोजित अखिल भारतीय छायांकन प्रदर्शनी Roots of Buddhism से संबंधित लगे चित्रों की प्रदर्शनी जन सामान्य के अवलोकनार्थ 01 फरवरी 2025 तक कार्यालय दिवसों में खुली रहेगी।

प्रोफेसर शिव शरण दास द्वारा अपने उद्बोधन में अवगत कराया गया कि किसी भी विभाग के लिए अपनी परिकल्पना को मूर्त रूप देना अपने आप में एक आनंद की अनुभूति कराता है। राजकीय बौद्ध संग्रहालय द्वारा जो भी गतिविधियां पिछले 1 वर्ष में की गयी हैं वह अपने आप में अनूठी हैं। इन प्रयासों से न केवल राजकीय बौद्ध संग्रहालय का विस्तार क्षेत्र बढ़ रहा है बल्कि गोरखपुर के विभिन्न कलाकारों, चित्रकारों, मूर्तिकारों, साहित्यकारों इतिहासविदों को नए-नए आयाम एवं मंच देखने को मिल रहे हैं।

मुख्य अतिथि महोदय जिला विकास अधिकारी द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि यह उत्तर प्रदेश दिवस का कार्यक्रम अपने आप में एक सफलतम और सुनियोजित कार्यक्रम था, जो कि पिछले वर्षों से इस वर्ष काफी व्यवस्थित एवं भव्य रहा। इसमें संपूर्ण जिला प्रशासन द्वारा जो भी सहयोग प्रदान किया। उसके लिए उन्होंने सभी को आभार व्यक्त किया गया और यह आशा व्यक्त की गई कि सभी विभाग इसी तरह अगले आने वाले उत्तर प्रदेश दिवस को भी भव्य रूप प्रदान करेंगे।

 

Related Articles

Back to top button