उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में टी.बी. जाँच

बरेली : भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे 100 दिवसीय सघन टी.बी. जाँच अभियान के अंतर्गत पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल पर भी इसका आयोजन किया जा रहा है। इस मंडल के मंडल चिकित्सालय एवं स्वास्थ इकाईयों में मल्टी पर्पस स्वास्थ्य एवं क्षय रोग जाँच शिविरों का आयोजन सघन टी.बी. जाँच अभियान को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। जिसके तहत बदायूं स्टेशन पर एक क्षय जाँच शिविर और हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें बदायूं स्टेशन पर कार्यरत रेलवे सुरक्षा बल तथा अन्य रेल कर्मचारियों व उनके आश्रितों के स्वास्थ्य की जाँच के साथ-साथ टी. बी. के लक्षणों के परिपेक्ष में लाभार्थियों की जाँच की गई।

इस हेल्थ चेकअप कैंप में कुल 27 लाभार्थियों का स्वास्थ्य चेकअप किया गया। जिसमें कोई भी टी. बी. का संभावित मरीज नहीं मिला, 2 नए हाइपरटेंशन, 1 डायबिटीज, 1 अस्थमा का मरीज एवं 4 सामान्य सर्दी जुकाम के मरीज मिले। सभी मरीजों को आवश्यक दवाइयां और सलाह देने के साथ ही टी. बी. निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत टी. बी. रोग के प्रारंभिक लक्षण, जांच एवं उपचार के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक  गौरव द्वारा स्टेशन पर उपस्थित यात्रियों को जागरूक किया गया और क्षय रोग से संबंधित टी. बी. जागरूकता पंपलेट बांटे गए। बदायूं स्टेशन पर बार-बार टी. बी. जागरूकता ऑडियो क्लिप चलाई जा रही है एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बरेली सिटी द्वारा भी स्टेशन पर बार-बार टी. बी. रोग के रोक-थाम के लिए जागरूकता ऑडियो क्लिप चलाने के निर्देश स्टेशन अधीक्षक और कमर्शियल स्टाफ को दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button