उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भारतीय सर्वजन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक निषाद व राष्ट्रीय प्रभारी इंजीनियर रंजीत कुमार निषाद का रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा जंगल पिपरा में भव्य स्वागत

गोरखपुर : 16 जनवरी 2025 को रुद्रपुर(देवरिया/उत्तर प्रदेश) पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार भारतीय सर्वजन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक निषाद व राष्ट्रीय प्रभारी इंजीनियर रंजीत कुमार निषाद का रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा जंगल पिपरा में भव्य माला पहनाकर कर स्वागत किया गया, तत्पश्चाप जनसभा का कार्यक्रम का शुरुआत हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश निषाद ने किया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक निषाद ने कहा वर्तमान सरकार समाज को छलने का कार्य कर रही है झूठ बोल रही है.

प्रदेश में वन स्टेट वन एजुकेशन की व्यवस्था लागू होना चाहिए, श्री निषाद ने कहा मत्स्य विभाग में 50 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दिया जाना चाहिए जो सरकार दे सकती है प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, नागरिकों का शोषण हो रहा है, समाज में हत्याएं हो रही है महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है सरकार के अधिकारी सुन नहीं रहे हैं उक्त बातें भारतीय सर्वजन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक निषाद ने कहा उत्तर प्रदेश में भारतीय सर्वजन पार्टी की सरकार बनती है 5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का काम करेगी, प्रदेश में 200 यूनिट बिजली फ्री, महिलाओं को ₹3000 मासिक भत्ता, किसानों को ₹3000 मासिक भत्ता भारतीय सर्वजन पार्टी की सरकार बनती है तो देने का कार्य करेगी, श्री निषाद ने कहा उत्तर प्रदेश में छात्रों को हाई स्कूल से लेकर इंटरमीडिएट तक के छात्रों को ₹1000 मासिक छात्रवृत्ति मिलना चाहिए साथ ही ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट के छात्रों को ₹1500 मासिक छात्रवृत्ति मिलना चाहिए।

“इस अवसर पर उपस्थित जनता से पूछा गया तथा लोगो ने हाथ उठाकर समर्थन दिया तत्पश्चात उत्तर प्रदेश के रुद्रपुर 336 विधानसभा का प्रत्याशी इंजीनियर रंजीत कुमार निषाद को घोषित किया गया “।

भारतीय सर्वजन पार्टी के राष्ट्रीय प्रभारी इंजीनियर रंजीत कुमार निषाद को ने कहा भारतीय सर्वजन पार्टी की सरकार बनती है तो शिक्षा पर बल दिया तथा गरीब बच्चों को सहकारी व्यवस्था से अच्छी शिक्षा की व्यवस्था दी जाएगी तथा डॉक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता, आईएएस ,आईपीएस बन सकें। राष्ट्रीय प्रभारी इंजीनियर रंजीत कुमार निषाद ने कहा विधानसभा क्षेत्र में कम से कम पांच बड़ी फैक्ट्रियां लगाई जाएगी जिससे युवाओं को नौकरी रोजगार मिल सके, दुकानदारों का आमदनी बढ़ सके, दुकानदार, छात्र, किसान, बेतिया, माता बहने खुशहाल रहे, अपने बच्चों की पढ़ाई लिखाई कर अच्छी शादी कर सके। इस अवसर पर हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे जिसमे मुख्य रूप से राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डा, रामप्रसाद निषाद, गोरखपुर जिला अध्यक्ष सुमित निषाद, एडवोकेट प्रदेश प्रभारी श्रवण कुमार निषाद, प्रदेश सचिव प्रभुदयाल निषाद, जिला महासचिव मिथिलेश निषाद, प्रियंका निषाद, कुमारी श्रेया निषाद, श्रीमती शीला देवी निषाद, मनीता देवी, रीता देवी, द्रोपती देवी, सरिता देवी, उदित कुमार, हरिओम निषाद, इंद्रावती देवी, पूनम देवी, सूरज, ओम प्रकाश निषाद, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र यादव, युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव अंबेलाल प्रजापति, राष्ट्रीय सदस्य वीरेंद्र निषाद, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रामवृक्ष राव, सुनील कुमार जिला महासचिव, प्रदेश प्रभारी विजय कुमार निषाद, शीला देवी जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा मोतीलाल निषाद सहित हजार की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button