वीर चंद्र सिंह गढ़वाली जी की जन्मतिथि के पूर्व संध्या पर विचार गोष्ठी का आयोजन

लखनऊ : लोक संस्कृति की धरोहर मुनाल ने पेशावर कांड के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली जी की जन्मतिथि के पूर्व संध्या पर विचार गोष्ठी का आयोजन बुद्ध बसंती सभागार वजीर हसन रोड पर किया.
मुनालश्री विक्रम बिष्ट ने बताया चन्द्र सिंह गढ़वाली जी का जन्म 25 दिसम्बर, 1891 – मृत्यु 1 अक्टूबर 1979 को हुआ था गढ़वाली जी को भारतीय इतिहास में पेशावर कांड के नायक के रूप में याद किया जाता है। 23 अप्रैल 1930 को हवलदार मेजर चन्द्र सिंह गढवाली के नेतृत्व में रॉयल गढवाल राइफल्स के जवानों ने भारत की आजादी के लिये लड़ने वाले निहत्थे पठानों पर गोली चलाने से मना कर दिया था। बिना गोली चले, बिना बम फटे पेशावर में इतना बड़ा धमाका हो गया कि एकाएक अंग्रेज भी हक्के-बक्के रह गये, मुख्य अतिथि गढ़वाली समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष घिल्डियाल तथा आर एस चौहान ने अपने विचार रखते हुए कहा चंद्र सिंह गढ़वाली भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के नायक थे. वे पेशावर कांड के लिए जाने जाते हैं गोष्ठी में आए हुए वक्ताओं में सुधाकर असवॉल ने कहां 23 अप्रैल 1994 को इंडिया पोस्ट ने उन पर डाक टिकट जारी कर उन्हें सम्मानित किया राजेंद्र पोखरियाल ने विचार रखते हुए बताया 3 सितम्बर 1914 को चन्द्र सिंह सेना में भर्ती होने के लिये लैंसडौन पहुंचे और सेना में भर्ती हो गये। यह प्रथम विश्वयुद्ध का समय था। 1 अगस्त 1915 में चन्द्रसिंह को अन्य गढ़वाली सैनिकों के साथ अंग्रेजों द्वारा फ्रांस भेज दिया गया। जहाँ से वे 1 फ़रवरी 1916 को वापस लैंसडौन आ गये। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ही 1917 में चन्द्रसिंह ने अंग्रेजों की ओर से मेसोपोटामिया के युद्ध में भाग लिया। जिसमें अंग्रेजों की जीत हुई थी। 1918 में बगदाद की लड़ाई में भी हिस्सा लिया। अरुण बहुगुणा आदि ने उन्हें अपना आदर्श मानते हुए गढ़वाल उत्तराखंड की शान बताया यशभारती सम्मानित ऋचा जोशी ने भी गायन के माध्यम से अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किया.
इस अवसर पर कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किया जिसमें निर्मल मंगाई राकेश रावत अमरनाथ मिश्रा अधिवक्ता प्रदीप सिंह राणा मुकेश घिल्डियाल आदि उपस्थित रहे.



