उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का लखनऊ आगमन पर एयरपोर्ट पर स्वागत अभिनंदन

लखनऊ : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सोमवार अपराह्न 03 बजे लखनऊ आगमन पर एयरपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री संजय राय, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, एमएलसी मुकेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक डॉ नीरज बोरा, ओपी श्रीवास्तव, योगेश शुक्ला, एमएलसी लालजी निर्मल, रामचंद्र प्रधान, पूर्व मंत्री स्वाति सिंह पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, दिवाकर त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष मनोहर सिंह, महामंत्री त्रिलोक अधिकारी, पुष्कर शुक्ला सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारीयों ने अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ भेंट कर रक्षा मंत्री का स्वागत किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एयरपोर्ट से सीधे कालिदास मार्ग आवास पहुंचे जहां देर रात तक विभिन्न सामाजिक संगठनों और पार्टी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं से भेंट की।

भेंट के दौरान वोवीनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हाल ही में एशिया वोवीनाम एसोसिएशन में महासचिव नियुक्त होने के उपरांत भेंट की।

राजनाथ सिंह ने प्रवीण गर्ग को बाली, इंडोनेशिया में 17 से 22 दिसंबर 2024 के दौरान आयोजित पांचवी एशियाई चैंपियनशिप के दौरान चुनाव में एशिया वोवीनाम फेडरेशन का महासचिव चुने जाने पर बधाई दी और उज्जवल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी।
भेंट के दौरान महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, एसोसिएशन प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता, डॉक्टर अनग मिश्रा, विनम्र गर्ग, हेमंत दीक्षित उमंग कालरा, सौम्या गर्ग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

डॉ. गुरमीत सिंह अध्यक्ष गुरुद्वारा याहियागंज ने समिति के लोगों के साथ भेंट की जिसमें मुख्य रूप से सतवीर सिंह आनंद( सचिव गुरुद्वारा चंदर नगर) डॉ अमरजोत सिंह (अध्यक्ष गुरुद्वारा नाका हिंडोला)सतनाम सिंह सेठी, हरमिंदर सिंह टीटू (उपाध्यक्ष गुरुद्वारा नाका हिंडोला)दलजीत सिंह बग्गा (ऑफिस सचिव गुरुद्वारा नाका हिंडोला) मनमीत सिंह बंटी( सचिव गुरुद्वारा नाका हिंडोला) उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button