उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पीएनबी ने कृषि अवसंरचना को मजबूत करने के लिए फेडरेशन ऑफ कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन्स ऑफ इंडिया के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

लखनऊ : पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने देश भर में कृषि अवसंरचना और कोल्ड चेन विकास को प्रोत्साहित करने के लिए फेडरेशन ऑफ कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन्स ऑफ इंडिया के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है। इस रणनीतिक साझेदारी के माध्यम से पीएनबी का लक्ष्य कृषि समुदाय को सशक्त बनाने और भारत की कृषि मूल्य श्रृंखला को बेहतर बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए पर्याप्त व्यावसायिक विकास को बढ़ावा देना है।

एक कार्यक्रम के दौरान एमओयू का आदान-प्रदान किया गया, जो भारत में फसल कटने के बाद होने वाले नुकसान को कम करने और कृषि मूल्य श्रृंखला को बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ ।

इस समझौता ज्ञापन पर एमडी एवं सीईओ, अतुल कुमार गोयल, कार्यपालक निदेशक,  कल्याण कुमार, मुख्य महाप्रबंधक सुनील कुमार चुघ, महाप्रबंधक (कृषि),  के.एस. राणा के साथ फेडरेशन ऑफ कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन्स ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल और बैंक तथा फेडरेशन के अन्य प्रतिनिधियों की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए।
इस अवसर पर अपने व्याख्यान में, पीएनबी के एमडी एवं सीईओ श्री अतुल कुमार गोयल ने भारतीय कृषि में बदलाव लाने के लिए आधुनिक भंडारण अवसंरचना की महत्वपूर्ण आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने फसल कटाई के पश्चात होने वाले नुकसान को कम करने और किसानों के लिए बेहतर मूल्य प्राप्ति सुनिश्चित करने में कोल्ड स्टोरेज सुविधाओं के महत्व पर जोर दिया, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
पीएनबी के कार्यपालक निदेशक कल्याण कुमार ने किसानों और कृषि व्यवसायों के लिए एक स्थाई और कुशल पारिस्थितिकी तंत्र बनाने में कोल्ड चेन के बुनियादी ढांचे की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि निर्बाध कोल्ड चेन साल्यूशन्स न केवल मूल्य संवर्धन बढ़ाएंगे अपितु कृषि उपज की बाजारों तक पहुंचाने में भी सुधार करेंगे।
इस साझेदारी पर टिप्पणी करते हुए, फेडरेशन ऑफ कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन्स ऑफ इंडिया के अध्यक्ष श्री मुकेश अग्रवाल ने कहा, “यह साझेदारी अत्याधुनिक भंडारण और लॉजिस्टिक्स समाधानों तक पहुंच को सक्षम करके कृषक समुदाय की किस्मत में महत्वपूर्ण सुधार करेगी।”

यह समझौता ज्ञापन नवाचार को बढ़ावा देने, कृषि बुनियादी संरचना का आधुनिक बनाने और यह सुनिश्चित करने की दिशा में एक मजबूत कदम का प्रतिनिधित्व करता है जिससे कि किसानों और कृषि व्यवसायों के पास कुशल भंडारण और कोल्ड चेन साल्यूशन्स तक पहुंच हो सके.

Related Articles

Back to top button