उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भाजपा लखनऊ महानगर में 25 मण्डलों पर नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न

लखनऊ : लखनऊ महानगर के सभी 25 मंडलों पर एक साथ मंडल अध्यक्ष नामांकन प्रकिया सम्पन्न हुई जिसमें सभी मंडलों मैं सुनिश्चित स्थान पर मंडल अध्यक्ष पद के लिए 278 नामांकन पत्र दाखिल हुए । जमा हुए नामांकन फार्म और प्रपत्र की जांच मंडल चुनाव अधिकारियों और वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा करके लिस्ट शीर्ष नेतृत्व को भेजी जाएगी।

 

चुनाव अधिकारी नवीन जैन और भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने विभिन्न मंडलों पर जाकर मंडल नामांकन स्थल पर नामांकन प्रक्रिया का निरक्षण किया । उन्होंने ने बताया कि सभी मंडलों पर चुनाव अधिकारियों की उपस्थिति में नामांकन सम्पन्न कराया गया। सबसे ज्यादा 20 नामांकन फार्म पश्चिम मण्डल चार, पूर्व पांच से 18 नामांकन फार्म, पश्चिम दो से 17 नामांकन फार्म तथा उत्तर तीन, चार, पांच, सरोजनी नगर दक्षिण एक, मध्य तीन से छः नामांकन प्राप्त हुए।सभी मंडलों से आए 278 फार्मों की गहनता से जांच की जाएगी।

भाजपा लखनऊ महानगर कार्यालय पर चुनाव अधिकारी राज्यसभा सांसद नवीन जैन, लखनऊ प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, उत्तर विधानसभा विधायक डॉ. नीरज बोरा, विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह, प्रदेश मंत्री शिव भूषण सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र राय, मध्य उपविजेता रजनीश गुप्ता, पश्चिम उपविजेता अंजनी श्रीवास्तव, मान सिंह, राम अवतार कनौजिया, राकेश सिंह ने मण्डल अध्यक्ष नामांकन की प्रक्रिया के बाद समीक्षा बैठक की ।

 

Related Articles

Back to top button