उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

ऑलिव वार्षिक खेल समारोह में बच्चों ने अपनी प्रतिभा प्रदर्शित कर ट्रॉफी जीती

लखनऊ :  बच्चों के अंदर खेल और बेहतर स्वास्थ्य की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से आज ऑलिव द पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में विद्यालय के वार्षिक खेल समारोह का आयोजन मिनी स्टेडियम, विनय खंड-3, गोमती नगर, लखनऊ में किया गया।

ऑलिव वार्षिक खेल समारोह में विद्यालय के छात्रों ने मार्शल आर्ट्स और ओलिवियन फुटबॉल स्टार्स ने फुटबॉल खेल का शानदार प्रदर्शन किया। पी. टी ड्रिल में बच्चों ने अपने शारीरिक स्वास्थ्य और सामूहिक कार्य को प्रस्तुत किया। इसके अलावा विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने दौड़ एवं रस्साकशी प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने शारीरिक सौष्ठव को प्रदर्शित किया।
ऑलिव वार्षिक खेल समारोह के मुख्य अतिथि राम शब्द यादव, पुलिस उपाधीक्षक (क्राइम) पुलिस मुख्यालय लखनऊ, विशिष्ट अतिथि कमरुल हसन अतिरिक्त महाधिवक्ता, लखनऊ, डॉ. वलीउल्लाह सि‌द्दीकी प्रसिद्ध गैस्ट्रोएंटेरोरोलॉजिस्ट- अपोलो हॉस्पिटल और आर. फ्रैंकलिन ने विभिन्न खेल प्रतियोगिता में विजयी टीम को मोमेंटो और ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. वलीउल्लाह ने दिया।

Related Articles

Back to top button