उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

महर्षि जमदग्नि ऋषि की तपोस्थली जमथा में पिछले 125 वर्षो से आयोजित होे रहे शिव विवाह महोत्सव में शामिल हुए राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे

गोण्डा/लखनऊ । राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा है कि भगवान शिव संहार के देवता हैं तथा स्वयं आकृति एवं रौद्र रूप दोनो के लिए विख्यात हैं और शिव का अर्थ यद्यपि कल्याणकारी माना गया है लेकिन वह हमेशा से लय और प्रलय दोनों को अपने अधीन किए हुये हैं और वे सभी को समान दृष्टि से देखते हैं इसलिए उन्हें महादेव भी कहा जाता है।

उन्होंने विष को कण्ठ में धारण कर सम्पूर्ण जगत को यह प्रेरणा दी है कि हम विष को गले के नीचे कभी न उतारे और समाज में सभी को साथ लेकर चले। श्री दुबे महर्षि जमदग्नि ऋषि की तपोस्थली जमथा में पिछले 125 वर्षो से आयोजित होे रहे शिव विवाह महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।
श्री दुबे ने शिव विवाह महोत्सव में आये हुये बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुये कहा कि भगवान शिव के चरित्र से हम सब प्रेरणा लेकर चलें तो समाज से भेदभाव, छुआछूत और कुरीतियां स्वतः समाप्त हो जायेगी। श्री दुबे ने सभी को शिव विवाह की बधाई व शुभकामनाएं देते हुये सभी के कल्याण की कामना की। इसके पूर्व पौराणिक स्थल महर्षि जमदग्नि आश्रम जमथा द्वारा समाज के लिए किये जा रहे कार्यो के लिए श्री दुबे का 51 किलों की माला, अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।

महोत्सव में लाल बहादुर शास्त्री पी जी कॉलेज के अध्यक्ष उमेश शुक्ला पूर्व प्रधान इंद्रदेव पांडे मेला महंत देवमणि पांडे, अध्यक्ष धर्मेंद्र पांडे, सुरेंद्र पाण्डे मेला संरक्षक सुरेश पाण्डे, कवि शिवपूजन शुक्ला, अवधी गायक गुड्डू दुबे, रवीन्द्र पांडे, एडवोकेट अरुण पांडे एडवोकेट, राजेन्द्र दुबे, लखनलाल दुबे, अमित जायसवाल, प्रदीप पांडे, पप्पू आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।
इसके पूर्व शिव विवाह महोत्सव में शामिल होने जा रहे श्री दुबे का करनैलगंज, परसपुर, तरबगंज, पकडी में कार्यकर्ताओं व समर्थकों द्वारा जोरदार स्वागत कर फूल मालाओं से लाद दिया। अपने स्वागत से अभिभूत श्री दुबे ने सभी से राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री मा0 जयन्त चौधरी द्वारा किसान व नौजवान हितों के लिए किये जा रहे कार्यो को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुये कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसानों और नौजवानों के हितों से कभी समझौता नहीं करेगा और राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जयन्त चौधरी ने नौजवानों को रोजगार दिलाने के लिए पूरे देश में रोजगार मेले आयोजित करने तथा युवाओं का कौशल विकास कर मेले में ही चयनित युवाओं को रोजगार देने के निर्देश दिये हैं।

Related Articles

Back to top button