उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मंडल रेल प्रबंधक बरेली रेखा यादव ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई

बरेली : पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल पर 25 अक्टूबर से 03 नबम्वर, 2024 तक ‘‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2024’’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक रेखा यादव ने अपर मंडल रेल प्रबंधक  राजीव अग्रवाल सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई कि ’’मेरा विश्वास है कि हमारे देश की आर्थिक, राजनीतिक तथा सामाजिक प्रगति में भ्रष्टाचार एक बड़ी बाधा है। मेरा विश्वास कि भ्रष्टाचार का उन्मूलन करने के लिए सभी संबंधिक पक्षों जैसे सरकार, नागरिकों तथा निजी क्षे़त्र को एक साथ मिल कर कार्य करने की आवश्यकता है।

मेरा मानना है कि प्रत्येक नागरिक को सतर्क रहना चाहिए तथा उसे सदैव ईमानदारी तथा सत्यनिष्ठा के उच्चतम मानकों के प्रति वचनबद्ध होना चाहिए तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष में साथ देना चाहिए।

अतः, मैं प्रतिज्ञा करता हँू कि:-
– जीवन के सभी क्षेत्रों में ईमानदारी तथा कानून के नियमों का पालन करुँगा।
– ना तो रिश्वत लूँगा और ना ही रिश्वत दूँगा।
– सभी कार्य ईमानदारी तथा पारदर्शी रीति से करुँगा।
– जनहित में कार्य करूँगा।
– अपने निजी आचरण में ईमानदारी दिखाकर उदाहरण प्रस्तुत करूँगा।
– भ्रष्टाचार की किसी भी घटना की रिपोर्ट उचित एजेन्सी को दूँगा।‘‘

शपथ के उपरांत मंडल रेल प्रबंधक सुश्री रेखा यादव, अपर मंडल रेल प्रबंधक राजीव अग्रवाल सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सत्यनिष्ठा पटल पर हस्ताक्षर भी किए।

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी  संदीप सिंह ने बताया कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान मंडल पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button