उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सुल्तानपुर आगमन पर कार्यकर्ताओं एवं अधिवक्ताओं ने किया राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे का स्वागत एवं अभिनन्दन

सुल्तानपुर : राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे के सुल्तानपुर आगमन पर राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं एवं अधिवक्ताओं द्वारा मुकेश गेस्ट हाउस सुल्तानपुर में स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। श्री दुबे एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चांदा जा रहे थे। गेस्ट हाउस में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं एवं अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए श्री दुबे ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 9 विधानसभाओं के उपचुनाव 13 नवंबर को होने जा रहे हैं जिसमें एनडीए उम्मीदवारों के जीत को सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जयंत चौधरी ने सभी कार्यकर्ताओं को पूरे मनोयोग से जुटने का निर्देश दिए है और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी उनके निर्देश को पूरा करने के लिए लगे हुए हैं।

श्री दुबे ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल का विस्तार पूर्वांचल मध्य व बुंदेलखंड में करने के लिए अभियान जारी है और किसानों नौजवानों को पार्टी से जोड़ने का अभियान चल रहा है। बड़ी संख्या में पूरे प्रदेश में किसान नौजवान अधिवक्ता राष्ट्रीय लोक दल से जुड़ रहे हैं। श्री दुबे ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसने और युवाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और एनडीए में शामिल होने के बाद किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए रालोट प्रमुख लगातार प्रयास कर रहे हैं और शीघ्र ही उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों को भी ₹400 प्रति कुंटल का मूल्य मिलेगा। वही नौजवानों को रोजगार देने के लिए उन्होंने कौशल विकास मंत्री होने के नाते पूरे देश में रोजगार मेले का आयोजन शुरू किया है।
गेस्ट हाउस में बड़ी संख्या में युवाओं अधिवक्ताओं और कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही जिसमें प्रमुख रूप से प्रदेश महासचिव युवा रालोद एडवोकेट शैलेंद्र , विवेक द्विवेदी, एडवोकेट दया शंकर पांडे जी,अविनाश पांडे , राहुल गुप्ता, मुकेश गोयल ,वल्लभ श्रीवास्तव एडवोकेट सत्यदेव पांडे , तनवीर भाई, सत्यम सिंह, एडवोकेट सूजन प्रताप सिंह पंडित अंजनैया त्रिपाठी ,एडवोकेट AP दुबे, एडवोकेट इमरान, नागेश शुक्ला जी आज की सभा गीता प्रमुख रूप से रही। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश महासचिव उरलोड एडवोकेट शैलेंद्र के द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button