उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किया मेंस मार्टिन शोरूम का उद्घाटन

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के जनपथ मार्केट में शनिवार को मेन्स मार्टिन शोरूम का भव्य उद्घाटन हुआ।इस मौके पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने फीता काटकर विधि विधान से शोरूम का शुभारंभ किया और शोरूम के प्रभारी मो कलीम को बधाई भी दी ।
इस मौके पर बृजेश पाठक ने कहा कि मैंस मार्टिन का कपड़ों की दुनिया में पहले से ही बड़ा नाम है इसके साथ ही उन्होंने सभी देशवासियों को दिवाली की बधाई भी दी।
शोरूम के मैनेजर मोहम्मद नदीम ने बताया कि इस मेंस मार्टिन के शोरूम में रेमंड ,अरविंद,सियाराम जैसे बड़े ब्रांड उपलब्ध है और कस्टमर को स्टिचिंग की सुविधा भी मिल जाएगी।
आगे उन्होंने कहा कि शोरूम का उद्देश्य है कि एक ही छत के नीचे कई ब्रांडेड कंपनियों के कपड़े उचित दर पर ग्राहक को मिल सके।इस त्योहारी सीजन में ग्राहकों को कंपनी की ओर से जो भी आफर आएंगे उसे ग्राहकों को दिया जाएगा।इस आयोजन में समाजसेवी अब्दुल वहीद,कुदरत उल्लाह खान,वामिक खान आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button