उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
राष्ट्रीय संगोष्ठी ‘भगवान महावीर दर्शन से विश्व शांति व विकास’ का आयोजन हुआ

पंजाब : पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया एवं विश्व शांतिदूत जैन आचार्यश्री लोकेश के सन्निधि में भगवान महावीर के 2550वें निर्वाण वर्ष के अवसर पर पंजाब राजभवन में अहिंसा विश्व भारती संस्था द्वारा राष्ट्रीय संगोष्ठी ‘भगवान महावीर दर्शन से विश्व शांति व विकास’ का आयोजन हुआ |
पंजाब लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष जतिंदर सिंह औलख, जीतो एपेक्स के कोषाध्यक्ष सम्पत राज चपलोत, प्रख्यात समाजसेवी डॉ. आलोक ड्रोलिया ने सभागार में भारी संख्या में उपस्थित श्रोताओं को संबोधित किया।
इस अवसर पर मंच पर स्वामी डॉ. दिनेशजी, पूर्व सांसद सतपाल जैन उपस्थित थे।राज्यपाल श्री कटारिया ने पूज्य आचार्य लोकेशजी को शाल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया एवं अहिंसा विश्व भारती द्वारा नव निर्मित भारत के पहले विश्व शांति केंद्र की प्रतिकृति जारी की तथा सभी को शाल भेंट की।



