उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

बाल्मीकि जयंती पर बांस-बल्ली मार्केट सेक्टर- 8, नोएडा पर दीदी की रसोई ट्रस्ट ने महिलाओं साड़ी व बच्चों/लोगों को बांटा निशुल्क भोजन

नोएडा : वाल्मीकि जयंती के अवसर पर दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्ष रितु सिन्हा व कोषाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा, ट्रस्ट की पदाधिकारी सविता देवी के नेतृत्व में बांस बल्ली मार्केट सेक्टर-8, नोएडा पर महिलाओं को साड़ी एवं जरूरतमंद बच्चों/ लोगों को निशुल्क भोजन का वितरण किया।

इस अवसर पर दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्ष व समाजसेवीका रितु सिन्हा, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था लगातार गरीब जरूरतमंद लोगों की सेवा में लगी रहती है और संस्था की ओर से अलग-अलग स्थानों पर प्रतिदिन गरीब जरूरतमंद लोगों, बच्चों को भोजन का वितरण किया जाता है और हमारा यह प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने महर्षि वाल्मीकि की जयंती की सभी शहर वासियों को बधाई शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button