संयुक्त किसान मोर्चा का संकल्प हाई पावर कमेटी की रिपोर्ट लिए बिना धरना नहीं होगा खत्म

नोएडा : संयुक्त किसान मोर्चा का संकल्प हाई पावर कमेटी की रिपोर्ट लिए बिना धरना नहीं खत्म होगा. धरने के चौथे दिन धरने की अध्यक्षता रामपाल अवाना ने की और संचालन किसान सभा के महासचिव जगबीर नंबरदार ने किया। किसान सभा गौतम बुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष डॉ रुपेश वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि आज धरने को चौथा दिन है हाई पावर कमेटी, जिसके सदस्य जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर खुद भी हैं उनके द्वारा कमेटी की रिपोर्ट को जाहिर नहीं करना कहीं ना कहीं प्राधिकरण और सरकार की नीयत में खोट को दर्शाता है। जिलाधिकारी गौतम बुध नगर प्राधिकरण के दबाव में रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं कर रहे हैं इससे दिन प्रतिदिन क्षेत्र के किसानों में रोष बढ़ रहा है। भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारी लड़ाई आर पार की है किसान 10% प्लाट के मुद्दे को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं इसी सिलसिले में सरकार ने 21 फरवरी को हाई पावर कमेटी का गठन किया जिससे कि किसानों के उक्त मुद्दे पर कार्रवाई होकर हल किया जा सके। जय जवान जय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील फौजी ने कहा कि नया कानून पूरे देश में लागू हो गया परंतु गौतम बुद्ध नगर में उसे जानबूझकर लागू नहीं किया गया है खुद मुख्यमंत्री के जनपद गोरखपुर में किसानों को चार गुना मुआवजा दिया जा रहा है जबकि गौतम बुद्ध नगर में मुआवजा सर्किल रेट का दोगुना और वह भी सर्किल रेट पिछले 10 वर्षों से नहीं बढ़े हैं। इस तरह हवाई अड्डे सहित डीएमआईसी सहित पेरिफेरल एक्सप्रेस वे सहित सभी परियोजनाओं के लिए किसानों की लूट हो रही है। हाई पावर कमेटी को नए कानून के बारे में अपने रिपोर्ट देनी है और रिपोर्ट को जानबूझकर इसलिए सार्वजनिक नहीं किया जा रहा जिससे कि किसानों के हक देने से बचा जा सके। किसान संघर्ष समिति ऐछर के अध्यक्ष बृजेश भाटी ने कहा कि ऐछर गांव की जमीन यूपीएसआईडीसी ने अधिग्रहित की थी जिसे बाद में ग्रेटर नोएडा को ट्रांसफर कर दिया गया था ग्रेटर नोएडा को 10% आबादी प्लाट विकसित कर देने थे परंतु प्राधिकरण अपने वादे से मुकर गया मुद्दे को लेकर संयुक्त लड़ाई चल रही है मुद्दे के हल होने तक लड़ाई चलती रहेगी। किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नागर में कहा कि किसान सरकार और प्राधिकरण की साजिश समझ चुके हैं इसलिए पक्का मोर्चा लगाकर लड़ाई को निर्णायक रूप से हल करने तक आंदोलन चलता रहेगा। धरनारत किसानों के मध्य में डीएम गौतम बुध नगर आए और किसानों से उनका हाल-चाल पूछ धरने पर उपस्थित लोगों से बात करते हुए मुद्दे के हल करने के संबंध में कहा कि हम कोशिश कर रहे हैं इस संबंध में तीनों प्राधिकरण के सीईओ के साथ 18 तारीख को वार्ता प्रस्तावित है। संचालक जगबीर नंबरदार ने डीएम महोदय से कहा कि मुद्दे का शीघ्र हल निकाला जाए डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि मुद्दे पर कल सार्थक वार्ता होने की उम्मीद है। अनूप राघव ने कहा कि एनटीपीसी के किसानों के रोजगार के मुद्दे पर 16 तारीख को हुई वार्ता सफल हो गई है एनटीपीसी के किसान रोजगार मुआवजा और राख को निशुल्क देने की मांग कर रहे हैं जिस पर डीएम स्तर से कार्रवाई होनी लंबित है। आज के धरने में निरंकार प्रधान, सतबीर यादव, गबरी यादव ओम दत्त पंडित जी, भीम सिंह, अजय पाल भाटी, सुंदर प्रधान पप्पू ठेकेदार मनोज प्रधान मनवीर खानपुर सूल यादव बुधपाल यादव सतबीर यादव, मास्टर राजवीर सिंह सतपाल खारी धर्मेंद्र भाटी अशोक भाटी प्रशांत भाटी गुरप्रीत एडवोकेट मोहित भाटी मोहित यादव मोहित नागर बाबा छात्र रंगलाल भाटी जयप्रकाश आर्य और अनूप राघव गोपाल शर्मा विक्रम भारती, जगत प्रधान संजय शर्मा जयवीर प्रधान सोनू पहलवान नीरज गुर्जर कंवरपाल प्रधान हो गया उदल आ रही है सचिन एडवोकेट जोगेंद्र देवी रईसा बेगम तिलक देवी रीना भाटी संतोष सविता रीता गीता सुनीता महिला पुरुष शामिल रहे।



