उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मण्डल रेल प्रबंधक ने किया प्रयागराज संगम,प्रयाग जं. तथा फाफामऊ जं. स्टेशनों का निरीक्षण

कुंभ मेला की पूर्व तैयारियों की जानकारी प्राप्त की एवं निर्माण कार्यों को परखा

लखनऊ : कुम्भ मेला के दौरान आवागमन करने वाले श्रद्धालुओं और रेलयात्रियों के लिए उत्तम कोटि की यात्री सुविधाओं सहित अन्य आवश्यक सुख सुविधाओं को उपलब्ध कराने के दृष्टिकोण से उत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल की सीमारेखा में आने वाले प्रयाग जं., प्रयागराज संगम एवं फाफामऊ जं. स्टेशनो पर अनेक प्रकार के विकास और निर्माण कार्य किए जा रहे हैं I इन सभी कार्यों को मण्डल रेल प्रबंधक, एस. एम. शर्मा द्वारा अपने संज्ञान में लेते हुए निरंतर इनकी मॉनीटरिंग की जा रही है, ताकि इन सभी विकास कार्यों को निर्धारित अवधि में पूर्ण गुणवत्ता के साथ सम्पन्न किया जा सके I इसी के तहत मण्डल रेल प्रबंधक का अन्य अधिकारियों के साथ अपने दो दिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम के तहत विगत दिवस पर प्रयागराज आगमन हुआ है I

अपने निरीक्षण के दूसरे दिन 03 अक्टूबर 2024 को मण्डल रेल प्रबंधक ने प्रयाग जं से प्रयागराज संगम तक पुश ट्रॉली से चलकर रेलपथ पर चल रहे कार्य एवं इसकी संरक्षा को भलीभाँति परखा I इसके बाद उनका आगमन प्रयागराज संगम पर हुआ जहां पहुंचकर उन्होंने गहनतापूर्वक स्टेशन एवं परिसर का निरीक्षण किया तथा सभी प्रगति कार्यों की जानकारी प्राप्त की I तदोपरांत उन्होंने राज्य प्रशासन द्वारा नामित कुम्भ मेला अधिकारी,  विजय किरण आनंद से भेंट की एवं मेला अधिकारी से साथ उनके कार्यालय में बनाए गए मेला कंट्रोल सेंटर को देखा तथा मेला अधिकारी के साथ वार्ता करते हुए कुंभ संबंधी अनेक महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया ी

निरीक्षण में आगे उन्होंने क्रॉसिंग संख्या 75 एवं 76 पर निर्माणाधीन फुट ओवर ब्रिज का अवलोकन किया I इसके उपरांत उनका आगमन पुनः प्रयाग जं. स्टेशन पर हुआ एवं वहाँ उन्होंने बनाए जाने वाले मेडिकल सेंटर के निर्माण कार्य को देखा I इसके पश्चात मण्डल रेल प्रबंधक फाफामऊ जं. स्टेशन पर पहुंचे एवं वहाँ भी उन्होंने निर्माणाधीन नये स्टेशन भवन का कार्य ,यात्री सुविधा संबंधी स्थान सहित सभी विकास कार्यों को क्रमवार परखा I उन्होंने सभी स्टेशनों पर किये जाने वाले इन कार्यों की समीक्षा की तथा इस संबंध में संबंधितों को आवश्यक सुझाव एवं निर्देश पारित किये I इस निरीक्षण कार्यक्रम में अपर मण्डल रेल प्रबंधक, सचिन वर्मा सहित अन्य विभागाध्यक्ष, तथा अनेक रेलकर्मी उपस्थित रहे I

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button