स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत मण्डल की विभिन्न गतिविधियां

लखनऊ : भारतीय रेल पर 01 अक्टूबर 24 से 15 अक्टूबर 24 तक मनाए जाने वाले स्वच्छता पखवाड़ा के अनुपालन में उत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल द्वारा अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वहन करते हुए 03 अक्टूबर 2024 को मण्डल के लखनऊ एवं वाराणसी सहित सभी छोटे- बड़े स्टेशनों पर रेल कर्मचारियो द्वारा सघन सफाई अभियान चलाया गया I

‘फिल द डस्टबिन’ कंपेन के अंतर्गत यात्रियों तथा आमजन को सूखा कूड़ा व गीला कूड़ा में अन्तर बताया गया और गीला कूड़ा व सूखा कूड़ा को अलग अलग डस्टबिन में डालने की जानकारी दी गई साथ ही ‘प्लास्टिक फ्री’ स्टेशन और ‘जीरो वेस्ट स्टेशन’ के प्रति भी रेल कर्मचारियों व यात्रियों को जागरूक किया गया तथा अयोध्या धाम जं. स्टेशन पर एक बॉटल क्रशर मशीन लगाई गई I इसके अतिरिक्त मण्डल के सभी स्टेशनों पर उद्घोषणा एवं स्वच्छता सम्बन्धी स्लोगन के द्वारा साफ-सफाई का संदेश प्रसारित किया जा रहा है और यात्रियों से व्यक्तिगत रूप से संवाद करते हुए सभी को इस अभियान से जोड़ने तथा स्वच्छता में अपना योगदान प्रदान करने का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है I



