भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान,लखनऊ में राजभाषा पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
राजभाषा पखवाड़ा में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी हुए पुरस्कृत

लखनऊ : राजभाषा हिंदी के उत्थान, प्रचार-प्रसार एवं इसके अधिकाधिक प्रयोग हेतु अपने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रोत्साहन करने के लिए भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान,लखनऊ में 03 अक्टूबर .24 को संस्थान में राजभाषा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया.
इस वर्ष संस्थान में मनाये जाने वाले 14 से 29 सितम्बर .24 की अवधि में राजभाषा पखवाड़े के अंतर्गत राजभाषा सम्बन्धी अनेक गतिविधियों एवं कार्यकलापों को साथ ही हिंदी भाषा से सम्बंधित अनेक अन्य प्रकार की प्रतियोगिताओं एवं विविध कार्यक्रमों को अत्यंत सफलतापूर्वक आयोजित किया गया, जिसमे संस्थान के सभी संकाय सदस्य, भारतीय रेल प्रबंधन सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारी एवं कर्मचारियों अति उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए थे.
इस कार्यक्रम के प्रारम्भ में प्रोफेसर(प्रशासन)/ उप मुख्य राजभाषा अधिकारी द्वारा सभी का स्वागत करते हुए राजभाषा संबंधी विभिन्न कार्यकलापों एवं गतिविधियों की क्रमबद्ध जानकारी से अवगत कराया गया एवं हिंदी के उत्थान सहित इस भाषा के उत्तरोत्तर विकास हेतु अनेक बिन्दुओं पर चर्चा हुई.
तत्पश्चात भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान,लखनऊ के महानिदेशक, हरि शंकर वर्मा द्वारा पखवाड़े के अंतर्गत सम्पन्न हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के पुरस्कार विजेताओं एवं निर्णायक मंडल के सदस्यों को पुरस्कृत किया गया | समारोह के इस सुअवसर पर महानिदेशक, हरि शंकर वर्मा ने अवगत कराया कि हिंदी भाषा बोलचाल एवं लेखन की सबसे सरल,सहज एवं सर्वप्रिय भाषा है एवं सम्पूर्ण राष्ट्र को अखंडता , एकता तथा समरसता में पिरोने का सशक्त माध्यम उन्होंने राजभाषा सम्बन्धी विभिन्न आयोजनों को नियमित रूप से आयोजित करने पर बल देते हुए समस्त सरकारी कामकाज एवं दैनिक जीवन में हिंदी के अधिकतम प्रयोग की अपेक्षा की एवं पुरस्कार विजेताओं को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनको प्रोत्साहित कियाI इस अवसर पर अपर महानिदेशक,श्री संजय त्रिपाठी सहित समस्त संकाय सदस्य, परिवीक्षाधीन अधिकारीगण, विजेता कर्मी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे |



