उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मादक पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार

मथुरा : अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत मगोर्रा पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को अवैध अंग्रेजी मदिरा के साथ गिरफ्तार किया गया है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार जादौन ने बताया कि  01 अक्टूबर 2024 को चौकी प्रभारी जाजम पट्टी चंद्रवीर सिंह पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण पर थे उसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर मथुरा भरतपुर मार्ग पर सेहा मोड़ से ग्राम नगला झींगा थाना मगोर्रा निवासी एक व्यक्ति कृष्णकांत सिंह पुत्र पूरन सिंह को समय 13.10 बजे गिरफ्तार किया गया। इसके कब्जे से अंग्रेजी इंपीरियल ब्लू मदिरा के 11 अदद अदधा बरामद हुए। आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button