उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सांस्कृतिक उत्सव में लोक गायन संग नृत्य ने मोहा दर्शकों का मन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश राज्यपाल से सम्मानित संस्था भारतीय विकास समिति लखनऊ के तत्वावधान में लोक गायन संग नृत्य सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, गोमतीनगर में आयोजित किया गया। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित सांस्कृतिक विविधता में एकता विषय पर कजरी लोक गायन की अभिव्यक्ति कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि महंत देव्या गिरि महाराज, सिविल डिफेंस के एडीसी मनोज वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

लोक संगीत संग नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। भारतीय संस्कृति पर आधारित मनोरम प्रस्तुति पर कलाकारों ने ऑडिटोरियम में मौजूद सैकड़ों दर्शकों की और तालिया बटोरी।
महंत देव्या गिरि महाराज ने कहा लोक विधाओं को संजोकर रखना जरूरी है। भारत में लोक गायन-संगीत, नृत्य, नाटक कला, लोक परंपराओं का बड़ा संग्रह मौजूद है जो मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत है।
सिविल डिफेंस के एडीसी मनोज वर्मा ने कहा ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करते हैं संस्कृति और संस्कार दोनों ही परिलक्षित होते हैं।
स्वागत के अवसर पर भारतीय विकास समिति अध्यक्ष रामगोपाल सिंह ने कहा लोक कलाओं को बढ़ावा देने वाली संस्कृति मंत्रालय की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लोगों का जुड़वा होने से दर्शकों का पारंपरिक गायन और नृत्य उत्सव ने मनमोह लिया। पारंपरिक प्रस्तुति कर यह संदेश देने की कोशिश कि लोक कलाओं के संरक्षण के लिए भी कदम उठाए जाने का वक्त आ गया है अन्यथा ये विलुप्त हो जाएगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति अध्यक्ष रामगोपाल सिंह, उपाध्यक्ष रेखा मिश्रा, महामंत्री सलमान हैदर रिजवी, कृष्ण अवतार गुप्ता, सत्यवान मिश्रा, डा. विनीत शुक्ला, विक्की राज, विशाल सिंह, आकाश कुमार, मीतू सिंह, अनिता सविता, राजेश कुमार शुक्ला, संतोष सिंह, मोहम्मद नफ़ीस, सचिन कुमार कश्यप, अंकुर सक्सेना, रिंकी कन्नौजिया, सूरज श्रीवास्तव, समीर खान सहित गणमान्य नागरिकों मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button