उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए एक रैली का आयोजन

लखनऊ : श्री गुरू नानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज लखनऊ में 24 सितम्बर 2024 को राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस के अवसर पर महाविद्यालय की चारो इकाइयों द्वारा 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2024 तक स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए एक रैली का आयोजन, स्वयं सेविकाओं द्वारा स्वच्छता पर संभाषण किया गया तथा हैदर कैनाल के पुल पर साफ सफाई की गई। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ सुरभि जी गर्ग ने सभी स्वयं सेविकाओं को स्वयं को एवम आस पास के वातावरण को स्वच्छ रखने हेतु प्रेरित किया। सम्पूर्ण कार्यक्रम एनएसएस के चारों कार्यक्रम अधिकारियों डॉ रंजीत कौर, डॉ पूजा सिंह, डॉ दिव्या प्रजापति एवम डॉ कीर्ति पटेल के निर्देशन में किया गया।



