उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन ने किया काव्य पाठ एवं सम्मान समारोह का आयोजन

लखनऊ । बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ रूबी राज सिन्हा तथा समाजसेवी व कवि राजेश मेहरोत्रा द्वारा आयोजित मासिक काव्य गोष्ठी “अभिव्यक्ति” काव्य पाठ एवं सम्मान समारोह बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा जानकीपुरम स्थित सहारा शहर में वरिष्ठ साहित्यकार व कवित्री “रेखा बोरा” जी के निवास स्थान पर “एक शाम कविताओं के नाम” सितंबर 2024 की मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ।

समाजसेवी व कवि राजेश मेहरोत्रा तथा डॉ. रूबी राज सिन्हा के बेहतरीन मंच संचालन में वरिष्ठ कवियों , युवा कवियों, वरिष्ठ साहित्यकार व पत्रकार तथा समाजसेवियों ने अपने-अपने अंदाज़ में अपनी अभिव्यक्ति दर्ज़ की। वरिष्ठ साहित्यकार मीनाक्षी शुक्ला ने सुन्दर शब्दों से सजी सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की, उसके बाद नीरजा नीरू, रेखा बोरा, नेहा शुक्ला और यश शुक्ला ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुती से कार्यक्रम को खुशनुमा बना दिया फिर जहां कौसर रिज़वी ने उर्दू में लिखी अपनी बेहतरीन शायरी पेश की तो वहीं लखनऊ के मशहूर कोरियोग्राफर कुलजीत सिंह ने उम्दा गज़ल पेश की, सईद अख़्तर ने अपने अलग अंदाज़ में लाजवाब नज़्म पेश की, फिर पेशे से होमियो पैथी की डॉक्टर राधा विष्ट ने गुदगुदाने वाले अंदाज़ की कविता पेश की l बैदेही की इस चतुर्थ मासिक गोष्ठी में मास्टर अभिराज दुबे ने अपनी बेहतरीन आवाज़ से कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए, साथ ही साथ मौजूद कई गणमान्य लोगों ने अपनी अभिव्यक्ति पेश की ।
मुख्य अतिथि के रूप में लखनऊ की शान पत्रकार समाजसेवी और बेहतरीन शख्सियत के मालिक अब्दुल वाहिद, तथा परवेज अख्तर कार्यक्रम में उपस्थित रहे। हमेशा की तरह मान्यता प्राप्त परवेज अख्तर ने समाज के मामलों पर ही मुद्दा उठाया और समाज के प्रति अपनी बात पटल पर रखी। वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल वहीद, जोकि अभी हाल ही में कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए हैं, डॉक्टर रूबी राज सिन्हा व मौजूद लोगों ने इनका भव्य तरीक़े से स्वागत किया, साथ ही मंच पर अब्दुल वहीद ने भी अपनी अभिव्यक्ति दर्ज़ की। इसी के साथ अब्दुल वहीद परवेज़ अख़्तर तथा रूबी राज सिन्हा व अन्य मेहमानों को साहित्यकार नीरजा जी ने अपनी लिखी पुस्तक “मौन जब मुखरित हुआ” को भेंट किया।
पत्रकारों के सवाल के जवाब में डॉ. रूबी राज सिन्हा ने कहा अभिव्यक्ति कार्यक्रम महज गाने शेर-ओ-शायरी का ही मंच नहीं है जहां पर सिर्फ मनोरंजन हो, यह एक ऐसा मंच है जहां पर समाज में हो रहे संवेदनशील मुद्दों को भी आप उठा सकते हैं और अपनी बात मंच पर रख सकते हैं। अभिव्यक्ति, जवानों की, बच्चों की, महिलाओं की,पुरुषों की आपकी और मेरी अभिव्यक्ति है। साथ ही ये भी कहा कि ये मंच एक ऐसा पटल है जहां पर आप अपने भाव,अपनी कल्पना, अपनी लेखनी, और अपने जीवन के अनुभवों को कविता गाने ग़ज़ल शेर शायरी तुकबंदी कहानी किसी भी रूप में मंच पर प्रस्तुत कर सकते हैं, साथ में ही आप समाज का कोई भी संवेदनशील मुद्दा लेकर भी अपनी बात पटल पर रख सकते है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों द्वारा सभी कवियों , पत्रकारों और समाजसेवियों को प्रशस्ति पत्र और मां शारदे की लेखनी यानि कलम देकर सम्मानित किया गया। अन्त में बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन के महासचिव और ट्रस्टी इंजीनियर प्रशांत प्रवीण सिन्हा कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button