उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सम्पूर्ण भारतीय रेल में स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता थीम पर केन्द्रित विशेष स्वच्छता पखवाड़ा अभियान

लखनऊ । स्वच्छता ही सेवा-2024 मिशन के अन्तर्गत सम्पूर्ण भारतीय रेल में स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता थीम पर केन्द्रित विशेष स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के अन्तर्गत शनिवार को गोमती नगर रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत मंडल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार की अध्यक्षता में अपर मंडल प्रबंधक (इंफ्रा)  राजीव कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन)  विक्रम कुमार तथा मुख्य परियोजना प्रबंधक (गतिशक्ति)  राघवेंद्र कुमार एवं शाखा अधिकारियों की उपस्थिति में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के आरंभ में मंडल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई तथा सभी को प्रत्येक सप्ताह 2 घंटे स्वच्छता क्रियाकलापों को देने के लिये प्रेरित किया गया। तदुपरांत मंडल कला समिति द्वारा वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (ईएनएचएम) राहुल पाण्डेय द्वारा रचित गीत – “जंगल हमने सब काट दिए, पानी में जहर बहाया है,
ऐ इंसानों तुमने सोचो, धरती को कितना सताया है” तथा “अधरों पर मुस्कान नहीं,अब व्यथा है ,आज की धरती की कुछ ऐसी, कथा है “की प्रस्तुति की गई तथा स्काउट गाइड के बच्चों द्वारा “स्वच्छता गीत” भी गाया गया।
इसके उपरांत मंडल रेल प्रबंधक द्वारा स्वच्छता जागरूकता हेतु स्टेशन परिसर में ‘वाकाथन’ का शुभारंभ किया गया तथा रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा निर्मित “स्वच्छता ही सेवा” मानव श्रृंखला में प्रतिभाग लिया तथा उनके द्वारा “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के अंतर्गत पौधारोपण भी किया गया। इस पौधारोपण कार्यक्रम में सभी अधिकारियों ने भाग लिया।


अध्यक्षीय संबोधन में मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा के प्रति सभी लोगों की जागरूकता बढ़ी है । इसे हम सिर्फ पखवाड़े तक ही सीमित न रखें , बल्कि पूरे वर्ष साफ-सफाई बनाए रखें, जिससे स्वच्छ भारत का सपना पूर्ण हो सके।
कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर/ ईएनएचएम ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर/समन्वय, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर/सामान्य,जनसंपर्क अधिकारी,सहायक वाणिज्य प्रबंधक, सहायक सामग्री प्रबंधक तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
इसी क्रम में लखनऊ मंडल के विभिन्न स्टेशनों जैसे गोरखपुर ,लखनऊ, गोण्डा, बस्ती, ऐशबाग, लखपत नगर, मसकनवा, बभनान, टिनिच, गौर, जरवल रोड, चौका घाट, घाघरा घाट, गैजहवा, बक्शी का तलाब, डालीगंज, लखनऊ सिटी पर रेल कर्मियों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई साथ ही साथ स्वच्छता रैली रैली निकाली गई। सीतापुर एवं गोंडा जंक्शन स्टेशन पर रेल कर्मियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button