उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता व राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य रोली मिश्रा तिवारी ने रालोद को अपनाया 

लखनऊ : समाजवादी पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य व आगरा दक्षिण से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रही रोली मिश्रा तिवारी ने पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा के साथ दिल्ली स्थित राष्ट्रीय लोक दल के केंद्रीय कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) शिक्षा राज्य मंत्री चौधरी जयंत सिंह से भेंट कर राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता ग्रहण कर ली।

चौधरी जयंत सिंह ने रोली मिश्रा तिवारी का स्वागत करते हुए कहा कि तेज तर्रार नेत्री के जुड़ने से पार्टी को मज़बूती मिलेगी तथा उनके राजनैतिक अनुभव से नारी शक्ति व पार्टी निश्चित तौर पर लाभान्वित होगी पार्टी शीघ्र ही उन्हें अहम ज़िम्मेदारी देगी ।साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में व अन्य प्रदेशों में भी वह संगठन विस्तार को लेकर काफ़ी गंभीरता से कार्य कर रहे हैं और उनकी मेहनत व लगन के परिणाम भी सामने आ रहे हैं ।रोली मिश्रा तिवारी ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन के बहुमूल्य सोलह वर्ष समाजवादी पार्टी को दिये पर पार्टी नेता जी मुलायम सिंह यादव के बाद से अपनी विचारधारा से तो विमुख हो ही गई है अब वहाँ वफ़ादार, कर्मठ, ईमानदार कार्यकर्ताओं की नहीं बल्कि चाटुकार व सनातन द्रोहियों की पार्टी बन गई है

ग़ौरतलब है कि रोली तिवारी ने स्वामी प्रसाद मौर्य के राम चरित मानस के विवादित बयानों के बाद मौर्य पर जमकर हमला बोला था और चर्चा में आई थीं ।राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने कहा कि रोली जी में राजनैतिक इच्छाशक्ति व दूरदर्शिता तो है ही साथ ही वह प्रखर वक्ता भी हैं जिसका लाभ निश्चित रूप से ना केवल नारी शक्ति को मिलेगा बल्कि पूरी पार्टी को मिलेगा ।उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदेश के मध्य व पूर्वी भाग में अपने विस्तार को लेकर तथा अन्य राज्यों में भी संगठन विस्तार को लेकर बेहद सधे कदमों से आगे बढ़ रही है।हम हर उस व्यक्ति का अपने दल में स्वागत करने के लिये तैयार हैं जो गॉंव,गरीब,मज़लूम,बेरोज़गार नौजवानों व किसानों की आवाज़ बनना चाहता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button