प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश सिंह पटेल व समाजसेवी अफसर खान ने समर्थकों के साथ जद (यू) की सदस्यता ग्रहण की

लखनऊ : जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों एवं विचारों से प्रभावित होकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए तथा देवीपाटन मण्डल के संयोजक भूपेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में और लखनऊ मण्डल के संयोजक हरिशंकर पटेल की उपस्थिति में जनपद श्रावस्ती प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश सिंह पटेल ने अपने साथियों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की ।

इसी क्रम मे पार्टी के प्रदेश कार्यालय में जनपद मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एवं लोकप्रिय समाजसेवी अफसर खान ने पार्टी तथा पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की । इन सभी से उम्मीद है कि इनके पार्टी में शामिल होने से जनपद श्रावस्ती एवं जनपद मुरादाबाद में पार्टी संगठन मजबूत होगा और पार्टी का जनाधार बढ़ेगा।
पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर पूनम सिंह, प्रशांत सिंह पटेल, ममता सिंह, अवधेश सिंह, संजय सिंह, भरत गंगवार,आनन्द सिंह, अभिषेक चौधरी, रजनीश पटेल, भैया हरिशंकर जी पटेल, भूपेन्द्र वर्मा,देव कुमार साकेत,फरीदुल हक़ अंसारी,तेन सिंह, रणबीर सिंह, सुशील काश्यप, संजय कुमार सिंह,अजीत प्रताप सिंह,सुशील पटेल, योगेश सोनी, अभिषेक राय, सुभाष सिंह, जयप्रकाश पटेल, विजय बहादुर सिंह,दिवाकर सिंह, विनीत तिवारी, अमर सिंह कटियार, सुभाष पाठक, शिव मंगल सरोज, ओम प्रकाश वर्मा , मनीष नन्दन सहित सभी वरिष्ठ नेतागणों ने इन्हें बधाई दी है।



