उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

योग शिविर, सफाई मित्र सुरक्षा शिविर, स्वास्थ्य जाँच शिविर, पी.पी.ई. किट वितरण एवं गहन स्वच्छता का आयोजन

बरेली : पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल पर ’स्वच्छता ही सेवा-2024’ के अन्तर्गत पाँचवें दिवस योग शिविर, सफाई मित्र सुरक्षा शिविर, स्वास्थ्य जाँच शिविर, पी.पी.ई. किट वितरण एवं गहन स्वच्छता का आयोजन प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर किया गया।

स्वच्छता ही सेवा की शुरूआत इज्जतनगर रेलवे स्टेशन पर स्थित पार्क में स्कूली बच्चों के योग शिविर के साथ की गयी। शिविर के उपरान्त मंडल के स्टेशनों पर सफाई मित्र स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें रेलवे के कर्मचारियों की स्वास्थ्य जाँच करने के उपरान्त संविदा कर्मचरियों को उनकी सुरक्षा हेतु पी.पी.ई. किटों एवं सुरक्षात्मक उपकरणों का वितरण रेलवे स्टेशनों पर स्थित विभिन्न कार्यालयों में किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button