अपने खेत में पाइप लगाकर पानी चला रहे व्यक्ति पर जानलेवा हमला
गोरखपुर। तहसील चौरी चौरा अंतर्गत ग्राम पंचायत भाई सही नरेश थाना झंगहां निवासी जयप्रकाश यादव पुत्र स्वर्गीय रामहित यादव ने सूचना दी है कि 9 सितंबर 2024 को दिन में अपने खेत में पाइप लगाकर पानी चल रहा था तभी दुबे पुत्र सतीश सिंह चार पहिया वाहन लेकर जा रहा था और मेरे पाइप पर चढ़ा कर फाड़ दिया.
इस बात को लेकर कहा सुनी हुई फिर 10 सितंबर को सायंकर 6:00 बजे मेरा लड़का विजय कुमार माइधिया चौराहे से बाजार करके वापस अपने घर आ रहा था तभी रास्ते में गोलबंदी बनाकर दुबे पुत्र सतीश सिंह आयुष सिंह पुत्र प्रवीण सिंह जो सतीश सिंह का भांजा है. उसने दो-तीन अज्ञात लोगों के साथ मिलकर मेरे लड़के को बुरी तरह मारा पीटा जिससे सर में गंभीर चोटें आई जान से मारने की घुड़की धमकी देते हुए यह सभी भाग गए यह घटना 10 सितंबर की है। झंगहा पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर जांच करने में लगी हुई है। यह भी है कि जयप्रकाश का कहना है कि मेरे लड़के के ऊपर तीन बार कट्टे से फायर किया गया मेरा लड़का जान बचाकर किसी तरह भाग कर जान बचायी. थाने पर लिखित सूचना दी गई लेकिन जयप्रकाश की बात नहीं सुनी इसके संदर्भ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर को भी सूचना प्रेषित कर दिया गया है।



