उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
मदर्स अकादमी एवम श्रवण कुमार वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर 18 सितम्बर को
चौरी चौरा : मदर्स अकादमी एवम श्रवण कुमार वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन दानी भवानी पोखरा रोड, कोलाहल मन्दिर के पास, मुंडेरा बाजार, चौरी चौरा में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक नेता जी सुभाष चन्द्र बोष जिला अस्पताल, गोरखपुर के ब्लडबैंक के डॉक्टर की टीम के द्वारा रक्तदान होगा, कार्यक्रम के आयोजक राजेश कुमार मद्धेशिया ने सभी क्षेत्रवासीयो से अपील किया की आप लोग अपना- अपना रक्तदान करे एवम अपने करीबी लोगो को भी साथ लाकर रक्तदान कराया जायेगा, रक्तदान महादान है, मानवता के लिए इससे बढ़कर नेक कार्य कोई हो नहीं सकता। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। हमारा रक्त कई जिंदगियों को बचा सकता है ।



