मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर रेखा यादव के मार्गदर्शन में स्वच्छता के लिए लोगों को जागरूक करने हेतु शपथ ग्रहण, मानव श्रृंखला एवं जागरूकता रैली व श्रमदान का आयोजन किया गया

बरेली : पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल पर ‘‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता‘‘ मिशन के अन्तर्गत ’स्वच्छता ही सेवा अभियान-2024’ का आयोजन 14 सितम्बर से 1 अक्टूबर, 2024 तक ई.एन.एच.एम. एवं अन्य संबंधित विभागों द्वारा किया जा रहा है।
16 सितंबर 2024 को मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर रेखा यादव के मार्गदर्शन में स्वच्छता ही सेवा के तीसरे दिन स्वच्छता के लोगों को जागरूक करने हेतु शपथ ग्रहण, मानव श्रृंखला एवं जागरूकता रैली तथा श्रमदान का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रमों में शपथ ग्रहण, मानव श्रृंखला, जागरूकता रैली एवं श्रमदान किया गया जिसके अंतर्गत मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों, रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, स्वास्थ्य केंद्रों, रेलवे कॉलोनीयों, ट्रेन शेड डिपो, टी.आर.डी. डिपो, सवारी एवं माल डिब्बा डिपो, समपार फाटको, रेलपथ के किनारे, पार्को तथा रेलवे की विभिन्न इकाइयों पर रेलवे अधिकारियों व कर्मचारीयों एवं अनुबंधित सफाई कर्मचारियों द्वारा इस स्वच्छता कार्यक्रम को सफल बनाया गया।
‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान‘‘ के साथ ही साथ यात्रियों को भी स्टेशनो, रेलवे ट्रैको तथा रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध प्रसाधनों इत्यादि में गंदगी व कुड़ा न फैलाएं इसके लिए सभी को जागरूक किया गया।
इस स्वच्छता कार्यक्रम के तीसरे दिन लगभग 1000 व्यक्तियों ने अपना श्रमदान किया।



