उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

स्वच्छता ही सेवा अभियान-2024’ का आयोजन एक अक्टूबर 2024 तक

बरेली : पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल पर ‘‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता‘‘ मिशन के अन्तर्गत ’स्वच्छता ही सेवा अभियान-2024’ का आयोजन 14 सितम्बर से 1 अक्टूबर, 2024 तक ई.एन.एच.एम. एवं अन्य संबंधित विभागों द्वारा किया जा रहा है।

15 सितंबर 2024 को मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर सुश्री रेखा यादव के मार्गदर्शन में स्वच्छता ही सेवा के द्वितीय दिन स्वच्छता हेतु मेगा श्रमदान का आयोजन किया गया।
इस मेगा श्रमदान कार्यक्रम के अंतर्गत मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों, स्वास्थ्य केंद्रों, रेलवे कॉलोनीयों, रेलवे डिपो, ट्रैक के किनारे, पार्को तथा रेलवे की विभिन्न इकाइयों पर रेलवे अधिकारियों व कर्मचारीयों एवं अनुबंधित सफाई कर्मचारियों द्वारा इस मेगा श्रमदान को सफल बनाया गया।

‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान‘‘ के साथ ही साथ यात्रियों को भी स्टेशनो, रेलवे ट्रैको तथा रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध प्रसाधनों इत्यादि में गंदगी व कुड़ा न फैलाएं इसके लिए सभी को जागरूक किया गया।
इस स्वच्छता कार्यक्रम के दूसरे दिन लगभग 11 00 व्यक्तियों ने अपना श्रमदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button