उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

विभिन्न रेलकर्मी राजभाषा पुरस्कारों से सम्मानित किए गए

उत्तर रेलवे द्वारा राजभाषा पखवाड़े का आयोजन

नई दिल्ली : उत्तर रेलवे पर आयोजित किये जा रहे राजभाषा पखवाड़े के दौरान उत्तर रेलवे क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक  शोभन चौधुरी, महाप्रबंधक उत्तर रेलवे की अध्यक्षता में बड़ौदा हाउस, नई दिल्ली में आयोजित की गई। इस बैठक में उत्तर रेलवे के सभी प्रमुख मुख्य विभागाध्यक्षों, मंडलों के अपर मंडल रेल प्रबंधकों तथा मुख्य कारखाना प्रबंधकों ने सहभागिता की।

बैठक के दौरान सर्वप्रथम महाप्रबंधक ने प्रधान कार्यालय की ई-पत्रिका “सरस्वती संगम” का विमोचन किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक राजभाषा पुरस्कार, क्षेत्रीय हिंदी टिप्पण एवं प्रारूप लेखन, हिंदी निबंध एवं हिंदी वाक् प्रतियोगिताओँ और तकनीकी लेख प्रतियोगिता के विजेताओँ को पुरस्कार प्रदान किए गए।  शोभन चौधुरी ने ई-ऑफिस में अपना कार्य हिंदी में करने तथा हिंदी पुस्तकालयों में व्यापक सुधार करने के लिए कहा। उन्होंने हिंदी के प्रयोग-प्रसार को बढ़ाने के लिए और अधिक प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया ।

मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी  डिम्पी गर्ग ने महाप्रबंधक सहित उपस्थित सभी अधिकारियों का स्वागत किया और उन्हें राजभाषा पखवाड़ा के दौरान राजभाषा विभाग द्वारा किए गए विभिन्न कार्यक्रमों से अवगत कराया ।

—

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button