उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में पार्टी की मासिक बैठक सम्पन्न

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय 6, लाजपत राय भवन, कैसरबाग, लखनऊ में मासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ ने की। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष/जिला निर्वाचन प्रभारी टी.बी. सिंह ने किया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदेय स्थल बनाने हेतु भवनों के चयन, पुनर्निर्धारण तथा भवनों के भौतिक सत्यापन हेतु विधानसभाओं में जो मतदेय स्थल/भवन, जर्जर, पुरानी बिल्डिंग में स्थित है एवं जिन मतदेय स्थलों की दूरी मतदाता के घर से 2 किलोमीटर से ज्यादा है उन्हें पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा चिन्हित किया जाना बहुत ही आवश्यक है। साथ ही जयंत ने कहा कि  20 अगस्त 2024 से 18 अक्टूबर 2024 तक बीएलओ के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर मतदाता सूची में नये मतदाताओं के नाम बढ़ाने, नामों को संशोधित करने एवं गलत नामों को कटवाने का काम किया जाये। पार्टी के जो बूथ कमजोर है उन पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अधिक तत्परता से कार्य कर मजबूत करने के निर्देश भी दिये।

यह जानकारी रमेश सिंह रवि प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव चौधरी जगदीप सिंह यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष सी.एल. वर्मा,  सांसद आर.के. चौधरी, पूर्व विधायक राजेन्द्र यादव, गोमती यादव, अम्ब्रीश सिंह पुष्कर, प्रदेश सचिव त्रिवेणी पाल, विजय सिंह यादव, महताब सिंह यादव, राशिद अली, वीर बहादुर सिंह, वरिष्ठ नेता हरिशंकर यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय बहादुर यादव, जिला उपाध्यक्ष जमालुद्दीन बेग कल्लू, अर्चना रावत, अजमेर सिंह यादव, ललिता राजपूत लोधी, मो0 हलीम, रामप्रकाश यादव, बृजकिशोर मिश्रा, जगनायक सिंह, बचान सिंह यादव, आदिल इदरीस, इब्राहीम मंसूरी, मीडिया प्रभारी रमेश सिंह ‘रवि’, चारों विधानसभा अध्यक्ष उमाशंकर वर्मा, सोनीश कुमार मौर्य, अजय कुमार रावत, चन्द्रशेखर यादव, रामअवतार धीमान, अजय प्रताप यादव ‘बिन्नू’, प्रदेश सचिव/जिला प्रभारी शिक्षक सभा अवधेश सिंह यादव, दिनेश सिंह, अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष हारून अजीज, शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष दिवाकर यादव, सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विजय यादव, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव ‘गुड्डन’, जिला सचिव फारूख प्रधान, रमेश राही, सतीश यादव ‘सोनू‘, शकील अहमद, रामलखन यादव, लुकमान अली, मनोज कुमार यादव, सुजीत यादव, नुजहत खान, लाला रमीज खान, भानू प्रताप यादव, मोहनलाल रावत, प्रेमचन्द्र यादव, मो0 रईश, मो0 इषरार, ओमप्रकाश दिवाकर, रामदास रावत, मनोज पासवान, अमर सिंह लोधी, जयगोपाल लोधी, चिनहट ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि तानसेन यादव, वीरेन्द्र यादव प्रधान, जिला पंचातय सदस्य पन्ना लाल रावत, जीत बहादुर ‘जीतू’, महेश प्रसाद रावत, सुशील यादव ‘गुड्डू’, मतीन सिद्दीकी, अजीत यादव ‘पवन‘ पार्षद सुनील रावत, पार्षद प्रत्याशी गोविन्द यादव, उर्मिला रावत, अवशेष कुमार कश्यप, शैलेन्द्र यादव ‘टूल्लू’, मुलायम सिंह यादव, संजय यादव, शिवम यादव ‘गोलू’, त्रिभुवन यादव के साथ अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button