उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

दिल्ली भाजपा सीए प्रकोष्ठ ने बंगाल में हुए महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के खिलाफ जंतर मंतर से हनुमान मंदिर तक महिला सम्मान एवं सुरक्षा पैदल मार्च निकाला

बंगाल सरकार तुरंत इस्तीफा दें और दोषियों को कष्णु मित्तल

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा सीए प्रकोष्ठ द्वारा जंतर मंतर से कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर तक बंगाल में हुई महिला डॉक्टर के साथ हत्या और दुष्कर्म को लेकर आज 300 से अधिक महिला और पुरुष चार्टेड अकाउंटेंड ने महिला सम्मान एवं सुरक्षा हेतु पैदल मार्च किया। दिल्ली भाजपा के सीए प्रकोष्ठ के प्रभारी श्री के.एम. गुप्ता एवं प्रकोष्ठ अध्यक्ष  दीनदयाल अग्रवाल ने महिला सम्मान मार्च का नेतृत्व किया।

प्रदेश महामंत्री  विष्णु मित्तल, विधायक श्री अभय वर्मा एवं संयुक्त प्रकोष्ठों के प्रभारी अशोक ठाकुर ने सभी को संबोधित किया। पैदल मार्च का समापन हनुमान मंदिर पर 1001 दीप प्रज्जवलित करके हुआ।

प्रदेश महामंत्री  विष्णु मित्तल ने कहा कि आज अगर भारत विश्व की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बना है तो उसमें सबसे बड़ा योगदान चार्टेड एकाउंटेंटस का है और आज वही चार्टर्ड अकाउंटेंट देश को महिला सम्मान के लिए जागरूक करने को सड़कों पर उतरे हैं, जो इस संदेश को बखूबी बताता है कि महिलाओं का सम्मान एवं सुरक्षा देश की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि बंगाल में आए दिन महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है वहां पर कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई जा रही है। जिस प्रकार से ममता बनर्जी सरकार चला रही हैं हम रोज सुनते हैं कि हमारे कार्यकर्ताओं के साथ-साथ वहां की आम जनता के साथ की अभद्रता की जाती है।

विष्णु मित्तल ने कहा कि पूरे राज्य में रोष का माहौल है और डॉक्टर महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या से पूरे देश में बंगाल सरकार के खिलाफ जो मुहिम चली है वह एक संदेश है कि ममता बनर्जी को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने सिर्फ इस अपराध को छुपाने की कोशिश की बल्कि पुलिस के द्वारा उसे परिवार पर दबाव बनाने की कोशिश की।

अभय वर्मा ने कहा कि सीए सेल जो बहुत ही प्रतिष्ठित लोगों का सेल है और इतनी संख्या में आई हुई महिलाओं के साथ आज हम कहना चाहते हैं कि बंगाल में जघन्य अपराध तो हुआ ही लेकिन सबसे बड़ी शर्मनाक बात यह है कि उस जघन्य अपराध को दबाने के लिए भी शह दी गयी और उस अपराधी को बचाने की भी कोशिश की गई।

उन्होंने कहा कि ऐसे अपराध के खिलाफ अगर कोई खड़ा है तो फिर किसी भी प्रकार का जाति और धर्म के आधार पर मन मुटाव नहीं होना चाहिए और सबको एक साथ मिलकर इस अपराध के खिलाफ मिलकर लड़ने की जरूरत है।

संयुक्त प्रकोष्ठ के प्रभारी  अशोक ठाकुर ने कहा कि पिछले दिनों बंगाल में जो घटना घटी है वह काफी दर्दनाक है। जो दूसरों की जान बचाता है और अगर उनकी ही जान को हम नहीं बचा पाए तो इससे अधीक शर्मनाक की बात कुछ नहीं हो सकता।

उन्होंने कहा कि इस मार्च से हम उस डॉक्टर परिवार के दुख को बांट तो नहीं सकते लेकिन एक संदेश जरुर देने की कोशिश करेंगे कि आने वाला समय महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान का ख्याल रखना चाहिए।के एम गुप्ता ने कहा कि नारी का सम्मान हमेशा से ही भाजपा करती रही है लेकिन बंगाल में जो भी हुआ वह पूरी तरह से बर्दाश्त के योग्य नहीं है। उन्होंने कहा कि चार्टेड एकाउंटेंट समाज के सबसे पढ़ा लिखा समाज है और इसलिए हम सभी इकट्ठा हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button