उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

शेमारू उमंग के अप-कमिंग शो ‘मैं दिल तुम धड़कन’ में आधुनिक यशोदा की भूमिका को दर्शाएगा मेरा किरदार” : राधिका मुथुकुमार

मुंबई : भगवान हर जगह उपस्थित नहीं हो सकते इसलिए उन्होंने मां बनाई-यह कहावत एक मां की भूमिका को बड़ी खूबसूरती से बयां करती है। शेमारू उमंग के अप-कमिंग शो ‘मैं दिल तुम धड़कन’ में दर्शकों को इस बात का साक्षात उदाहरण देखने को मिलेगा। इस शो की कहानी मां और बेटे के खूबसूरत रिश्ते को बयां करती है जहाँ आधुनिक युग की यशोदा अपने बेटे कृश के साथ रहने के लिए कई सामाजिक चुनौतियों का सामना करती हैं। ख़ास बात यह है कि अपने पिछले कई अन्य किरदारों के लिए पहचानी जाने वाली प्रतिभाशाली अभिनेत्री राधिका मुथुकुमार इस शो में वृंदा माथुर की भूमिका में नज़र आएंगी।

पहली बार मां की भूमिका निभाने जा रही राधिका मुथुकुमार इस चुनौतीपूर्ण किरदार को लेकर उत्साहित होते हुए बताती हैं, ‘मैं दिल तुम धड़कन’ शो में वृंदा का किरदार निभाने को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। यह माँ के रूप में स्क्रीन पर मेरी पहली भूमिका है और यह एक चुनौतीपूर्ण किरदार है। मेरा किरदार आज की यशोदा को दर्शाता है और यह मां और बच्चे के बीच के बंधन को खूबसूरती से उजागर करता है। इस किरदार को निभाने के लिए भावनाओं को प्रमाणिकता के साथ दिल से महसूस किया जाना जरूरी है। हालांकि, मैं वास्तविक जीवन में मां नहीं हूं, लेकिन मैं इस किरदार के सार को जीने और उसकी सच्ची निष्ठा को व्यक्त करने की पूरी कोशिश कर रही हूं। मुझे उम्मीद है कि दर्शक वृंदा से जुड़ पाएंगे और अपने बच्चे के लिए किए जाने वाले वृंदा के दृढ़ संकल्प को समझेंगे।”

‘मैं दिल तुम धड़कन’ दर्शकों को एक भावनात्मक यात्रा पर ले जाने का वादा करता है, जिसमें यशोदा की क्लासिक कहानी को आधुनिक ट्विस्ट के साथ प्रस्तुत किया जाएगा। वृंदा के जीवन में आने वाली चुनौतियां और बलिदान के माध्यम से, दर्शक एक मां के जीवन में आने वाली कठिनाइयों और उनके बीच के प्यार के बंधन के साक्षी बनेंगे। राधिका मुथुकुमार का प्रदर्शन एक मां की अडिग प्रतिबद्धता और अपने बच्चे को खोने के डर का सच्चा और संबंधित चित्रण पेश करने का प्रयास करती है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button