उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

जगजीवन राम रेलवे सुरक्षा बल अकादमी ने अर्जित की उल्लेखनीय उपलब्धि

“अति उत्कृष्ट” सम्मान से अलंकृत किया गया

लखनऊ : अपनी प्रतिबद्ध,अनुशासित एवं समर्पित कार्यप्रणाली के परिणामस्वरूप जगजीवन राम रेलवे सुरक्षा बल अकादमी, लखनऊ को एक उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त हुई जिसके तहत इस अकादमी को सिविल सेवा प्रशिक्षण संस्थानों के लिए क्षमता निर्माण आयोग के राष्ट्रीय मानकों के तहत “उत्कृष्ट/अति उत्कृष्ट” रेटिंग की मान्यता का प्रमाण-पत्र प्रदान करके अलंकृत किया गया हैI इस मान्यता के अंतर्गत क्षमता निर्माण आयोग और राष्ट्रीय शिक्षा और प्रशिक्षण प्रत्यायन बोर्ड (NABET) की एक ऑनसाइट मूल्यांकन टीम द्वारा जगजीवन राम रेलवे सुरक्षा बल अकादमी में आकर दिनांक 05 और 06 अगस्त 2024 को ऑनसाइट मूल्यांकन का कार्य किया गया एवं इस टीम द्वारा अकादमी की कार्यक्षमता की कुशलता से संतुष्ट होने तथा मानकों के अनुरूप होने पर अकादमी को यह प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया ी उल्लेखनीय है कि भारत में केवल 5% शीर्ष प्रशिक्षण संस्थानों को ही यह शीर्ष स्तरीय रेटिंग प्राप्त हुई है । अकादमी के IG.CUM.DIRECTOR(महानिरीक्षक-सह-निदेशक), बी. वेंकटेश्वर राव ने इस उपलब्धि के लिए अकादमी के समस्त कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए सराहना की एवं सभी को भविष्य में भी इसी प्रकार से कार्य करने हेतु प्रेरित किया I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button