उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

केजीएमयू में मरीजों के तीमारदारों हेतु अत्याधुनिक नि:शुल्क आदर्श स्थाई रैन बसेरे का लोकार्पण

लखनऊ । विश्व प्रसिद्ध बिजनेस टायकून डॉ. अभिषेक वर्मा एवं प्रिंसिस निकोल ने फूडमैन विशाल सिंह के हंगर फ्री वर्ल्ड मिशन का समर्थन करते हुए वीणा वर्मा की स्मृति में केजीएमयू मेडिकल यूनिवर्सिटी में मरीजों के तीमारदारों हेतु अत्याधुनिक नि:शुल्क आदर्श स्थाई रैन बसेरा का लोकार्पण विजय श्री फाउंडेशन के तत्वावधान में किया ।

इस मौके पर फूडमैन विशाल सिंह ने प्रिंसिस निकोल को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया, वहीं निधि शर्मा और अवंतिका यादव ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर निकोल ने तीमारदारों को आवश्यक वस्तुओं के साथ फल भी वितरित किया।
इस दौरान उन्होंने तीमारदारों की सेवा हेतु अपनी दादी वीणा वर्मा की स्मृति में “वीणा सेवालय” का लोकार्पण किया, इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैं गौरवान्वित महसूस कर रही हूं कि मेरा परिवार राष्ट्र सेवा के साथ समाजसेवा कर रहा है।
प्रिंसिस निकोल ने इस दौरान विजय श्री फाउंडेशन के द्वारा 17 वर्षों ने अनवरत जारी मानवता को सेवा से प्रेरित होकर 10 लाख रुपए का सेवा सहयोग दिया, जिसका मकसद है कि फूडमैन विशाल सिंह द्वारा अस्पतालों में गंभीर बिमारी से जूझ रहे मरीजों के नि:शक्त तीमारदारों को लगातार सेवाएं प्रदान होती रहें।
आपको बता दें डॉक्टर अभिषेक वर्मा का परिवार सेवा व्यक्तित्व भाव का धनी है। माता पिता के संस्कार और सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए लाखों लोगों की मदद कर रहे हैं। आज अपनी मां की जन्म जयंती के अवसर पर डॉ. अभिषेक वर्मा ने लखनऊ मेडिकल कॉलेज में इस आदर्श स्थाई अत्याधुनिक रैन बसेरा विजय श्री फाउंडेशन के मध्यम से अस्पताल में आए हुए रोगियों के तीमारदारों की सेवा हेतु समर्पित किया है।
डॉक्टर अभिषेक वर्मा ने फूडमैन विशाल सिंह के हंगर फ्री वर्ल्ड मिशन को समर्थन देते हुए यह आश्वस्त किया है कि वह मानवता के इस दीपक को हमेशा प्रज्जवलित रखने हेतु निरंतर मदद प्रदान करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया है कि असहाय मरीजों की सेवा में दवा प्रदान करने में भी मदद करेंगे।
वहीं डॉक्टर अभिषेक वर्मा की पुत्री प्रिंसिस निकोल वर्मा ने अपनी दादी की जन्म जयंती के अवसर पर विजय श्री फाउंडेशन प्रसादम सेवा केंद्र में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन वंदन किया जिसके बाद उनके सेवा विचारों को आगे बढ़ाते हुए नि:शक्त तीमारदारों को अपने हाथों से भोजन प्रसाद परोसा. इस दौरान उन्होंने कहा हमारा सौभाग्य है हमें आज फूडमैन विशाल सिंह के द्वारा यह महान कार्य करने की खुशी प्राप्त हुई। मेरे परिवार के संस्कारों और सहयोग को आगे बढ़ाने में एक और कदम मेरे द्वारा विजय श्री फाउंडेशन के साथ मिलकर आगे बढ़ाया गया। मेरे पिता ने मुझे जरूरतमंदों की सेवा और सहयोग करना सिखाया है , मुझे खुशी मिलती है जब मेरे कारण किसी दूसरे के चेहरे पर मुस्कान आती है।
महाप्रयाण प्राप्त वीणा वर्मा जी की जन्म जयंती कार्यक्रम के आयोजनकर्ता विजय श्री फाउंडेशन फाउंडर फूडमैन विशाल सिंह ने कहा कि हमें गर्व और खुशी महसूस हो रही है की अपने देश को हंगर इंडेक्स से उभारने हेतु विश्व विख्यात बिजनेस टायकून डॉक्टर अभिषेक वर्मा जी ने अपना समर्थन दिया है।
इस मौके पर जनरल मैनेजर हेमंत गर्ग, सोनू राजपूत, एवं संस्था के सेवादार संदीप सिंह, परमेश्वर जी, प्रशांत राव गौतम, बलराम सिंह, रमेश चौधरी, सुमन, जीतू, अनिल, सूरज, विनय, मनीष भदौरिया, मानस मेहरोत्रा, विवेक, अपूर्व, हैप्पी आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button