उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
राजधानी की सड़कों पर फिर दौड़ेगी एसी डबल डेकर बस
मुख्यमंत्री से उद्घाटन के लिए विभाग ने मांगा समय

लखनऊ। मुंबई से 65 सीटर बस गोमतीनगर वर्कशॉप में पहुंची, मुख्यमंत्री से उद्घाटन के लिए विभाग ने समय माँगा । दो दशक बाद लखनऊ में डबल डेकर बस का संचालन होगा । बस में नीचे के फ्लोर पर 29 और ऊपर 36 सीट रहेगी, 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। फुल चार्ज होने पर करीब 200 किमी. का सफर तय करेगी, बस में ऊपरी फ्लोर पर जाने के लिए (जीना) सीढ़ी रहेगी।



