प्रधानमंत्री द्वारा शुभारंभ करते हुए वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मेरठ सिटी स्टेशन से लखनऊ की ओर किया गया रवाना
क्षेत्रीय रेलयात्रियों के लिए साबित होगी अनुपम सौगात, यात्रा होगी आनंदमयी

नई दिल्ली : राष्ट्र की जीवन रेखा एवं प्रगति की प्रतीक भारतीय रेल के आधुनिकीकरण की दिशा में एक नए अध्याय का सूत्रपात करते हुए 31 अगस्त 2024 को प्रधानमंत्री, नरेन्द्र मोदी द्वारा शुभारंभ करते हुए देश की सेमी हाई स्पीड ट्रेन मेरठ सिटी-लखनऊ वन्देभारत एक्सप्रेस ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर मेरठ सिटी से उत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल के चारबाग़ स्टेशन की ओर रवाना किया गया.
“मेक इन इंडिया” इनीशियेटिव की अद्भुत मिसाल यह वन्दे भारत सेमी हाई स्पीड ट्रेन भारतीय रेल के विकास का एक नया युग है एवं इस क्षेत्र के रेलयात्रियों के लिये एक अनुपम उपहार है I यह ट्रेन मेरठ सिटी से चलकर वाया मुरादाबाद एवं बरेली होते हुए लखनऊ के लिए दोनों दिशाओं में ठहराव लेते हुए आवागमन करेगी I यह गाड़ी यात्रियों एवं पर्यटकों को इस रेलमार्ग द्वारा ऐतिहासिक नगर लखनऊ तक पहुंचाने के लिए एक सुलभ माध्यम साबित होगी I इस ट्रेन के संचालन से जहाँ एक ओर रेल यात्री अल्प समय में मेरठ सिटी से लखनऊ के मध्य यात्रा कर सकेंगे वहीं दूसरी ओर यह ट्रेन रेलवे के आधुनिक एवं नवीन कलेवर की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होते हुए नयी ऊंचाइयों को भी स्पर्श करेगी I
उल्लेखनीय है कि इस गाड़ी के उद्घाटन के अवसर पर इसका प्रथम आगमन उत्तर रेलवे के लखनऊ चारबाग़ स्टेशन पर आज दिनांक 31.08.24 को हुआ I इसके उपरांत दिनांक 01 सितंबर 24 से इस गाड़ी के नियमित संचालन की रूपरेखा निम्नवत है :-
22490/22489 मेरठ नगर – लखनऊ – मेरठ नगर वंदे भारत एक्सप्रेस
मेरठ नगर से सोमवार, बुधवार,गुरुवार , शुक्रवार ,शनिवार, रविवार दिनांक – 03.09.2024
लखनऊ से सोमवार, बुधवार,गुरुवार , शुक्रवार ,शनिवार, रविवार दिनांक – 01.09.2024
22490 मेरठ से 22489 लखनऊ से
आगमन प्रस्थान स्टेशन कोड आगमन प्रस्थान
— 06:35 मेरठ नगर जं MTC 22:00 —
08:35 08:40 मुरादाबाद जं MB 19:32 19:37
09:56 09:58 बरेली जं. BE 18:02 18:04
13:45 — लखनऊ LKO — 14:45
आज गाड़ी के प्रथम आगमन के सुअवसर पर लखनऊ के चारबाग़ रेलवे स्टेशन पर आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष,भाजपा भूपेंद्र सिंह चौधरी तथा अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर माननीय उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश ब्रजेश पाठक तथा माननीय महापौर,लखनऊ,सुषमा खर्कवाल सहित अनेक अन्य विशिष्ट अतिथि पधारे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में सबसे पहले मण्डल रेल प्रबंधक, एस. एम. शर्मा द्वारा सभी अतिथियों को पौधा एवं स्मृति चिन्ह भेंट करके सभी का स्वागत किया गया। इसके उपरांत इस अवसर पर लखनऊ के एक स्कूल मे हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता रहे कुल 15 बच्चों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अगले चरण में वक्ताओं ने उपस्थित जनसमूह को अपने अपने विचारों से अवगत कराया।
इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा सभी को आशीष वचन देते हुए संबोधित किया गया। इस दौरान लखनऊ मण्डल के रेलवे कलाकारों द्वारा मोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अंत में स्टेशन निदेशक,श्री प्रशांत कुमार द्वारा सभी के प्रति आभार व्यक्त करके कार्यक्रम का समापन किया गया I गाड़ी के आगमन के समय अत्यंत हर्षोल्लास के साथ आने वाले यात्रियों को पुष्प भेंट करके उनका स्वागत किया गया।
आज के इस कार्यक्रम में अपर मण्डल रेल प्रबंधक, नीलिमा सिंह सहित समस्त विभागों के शाखाध्यक्ष, नगर के अनेक सम्मानित जनप्रतिनिधि, गणमान्य अतिथि एवं नागरिक, प्रेस एवं मीडिया के प्रतिनिधि एवं आमजनमानस सहित बड़ी संख्या में रेलकर्मी उपस्थित रहे I



