उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

प्रदेश भाजपा के सभी बूथों पर सदस्यता अभियान विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

लखनऊ : लखनऊ महानगर मध्य विधानसभा के रकाबगंज क्षेत्र में बूथ संख्या 88 पर आयोजित सदस्यता अभियान कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है और हम लोकतांत्रिक ढंग से संगठन की संरचना करते हैं। प्रक्रिया के तहत पार्टी द्वारा 2024 में सदस्यता अभियान पुनः चलाया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी का संगठन सर्वव्यापी और सर्व स्पर्शी बने इसके लिए समाज के प्रत्येक घटक तक पहुंचकर भाजपा का सदस्य बनाने के लिए हमें प्रयास करना है। कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री संजय राय और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक कैंट बाबू कुंज बिहारी वार्ड बूथ संख्या 178 में, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला और नीरज सिंह कैंट विधानसभा चित्रगुप्त वार्ड की बूथ संख्या 83 पर,क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा पूर्व विधानसभा की बूथ संख्या 263 पर, सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा मध्य विधानसभा की बूथ संख्या 95, महापौर सुषमा खर्कवाल मालवीय नगर बूथ संख्या 04 और विधायक डॉ नीरज बोरा निराला नगर बूथ संख्या 149 पर आयोजित कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में सम्मिलित हुए.

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कार्यशाला में कहा कि इससे पूर्व पार्टी ने 2014 में सर्वप्रथम डिजिटल सदस्यता अभियान चलाया था उसके बाद 2017, 19 और 22 में भी विशेष सदस्यता अभियान चलाया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा जी 2 सितंबर को प्रधानमंत्री जी को सदस्य बनाकर सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेंगे। उस दिन पूरे देश में 75 लाख लोगों को पार्टी सदस्यता दिलाने का लक्ष्य सुनिश्चित किया है। उत्तर प्रदेश में भी उस दिन प्रत्येक बूथ पर 50 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। अगले दिन 3 सितंबर को माननीय मुख्यमंत्री जी व दोनों उपमुख्यमंत्री गणो को सदस्य बनाकर अभियान को प्रदेश में आगे बढ़ाया जाएगा। उसके बाद सभी जिलों में अभियान को व्यापक रूप से चलाते हुए प्रत्येक बूथ पर कम से कम 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

अभियान को प्रभावी ढंग से प्रदेश में चलाए जाने के लिए पार्टी द्वारा प्रदेश, जिला और मंडल स्तर पर सदस्यता अभियान कार्यशाला संपन्न हो चुकी है और आज प्रदेश के सभी 1,62,012 बूथों पर प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है।

2047 तक हमें भारत को विकसित भारत बनाना है और ऐसा देश बनाना है जो पूरी दुनिया का नेतृत्व करे।हमें सभी समाज और वर्ग को साथ लेकर सबको जोड़कर पार्टी के लक्ष्य को पूरा करना है और पार्टी की मंशा के अनुरूप कार्य करना है।

आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की बड़ी-बड़ी पार्टी है। संचार क्रांति के युग में डाटा का बड़ा महत्व इसीलिए पार्टी सदस्यता अभियान में जुड़ने वाले सभी सदस्यों का डाटा एकत्र करते हैं ताकि उनसे निरंतर संपर्क में रहे।

पिछले 10 वर्षों से हमारी केंद्र में 7 वर्षों से प्रदेश में सरकार है हमारी सरकार ने अपने सभी संकल्पों को इस दौरान पूरा किया है।
पुरानी सरकारों के समय में अराजकता और गुंडागर्दी का साम्राज्य था हमारे धार्मिक आयोजनो और पर्वों के कार्यक्रमों को प्रतिबंधित किया जाता था लेकिन हमारे लिए आज गर्व की बात है कि हमारी सरकार योगी जी के नेतृत्व में राम मंदिर, बाबा काशी विश्वनाथ, विंध्यवासिनी मां का कॉरिडोर और अपनी आस्था से जुड़े सभी धार्मिक स्थलों के सौंदरीकरण और स्वच्छता से जुड़े सभी विषयों पर काम किया है।

पार्टी का जो प्राथमिक सदस्य है वह कल का राष्ट्रीय अध्यक्ष हो सकता है माननीय राजनाथ सिंह जी इसका एक प्रत्यक्ष उदाहरण है जो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे हैं और मिर्जापुर जिले के अध्यक्ष भी रहे हैं और उन्होंने पार्टी व सरकार में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन गरिमामयी रूप से किया है।ऐसा भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है। कांग्रेस पार्टी पिछले लंबे अंतराल में शासन में रही लेकिन उसमें नेहरू परिवार के सिवा आज तक नेतृत्व का अवसर अन्य को नहीं मिला और समाजवादी पार्टी भी अखिलेश यादव और उनके परिवार तक ही सीमित है।भारतीय जनता पार्टी में महिलाओं के लिए भी 33% आरक्षण हैं जो अन्य किसी पार्टी में नहीं है।

हमें विश्वास है कि हम सब पार्टी की अपेक्षा पार्टी को और अधिक मजबूत करने के लिए अभियान में पूरी लगन और निष्ठा से कार्य करेंगे । यहां बैठे सभी लोगों से मेरा आग्रह है कि सभी सक्रिय सदस्य बने इसके लिए आप सभी को 100 प्राथमिक सदस्य बनाने हैं।

प्रदेश महामंत्री संजय राय ने कहा कि 8800002024 नंबर पर मिस्ड कॉल के अतिरिक्त नमो एप, पार्टी वेबसाइट, क्यूआर कोड और पार्टी द्वारा उपलब्ध फॉर्म भरकर भी पार्टी सदस्य बनाया जा सकता है।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि लखनऊ महानगर में अभियान को प्रभावी ढंग से करने के लिए सभी 25 मंडलों में कार्यशाला का आयोजन किया गया है और आज सभी बूथों पर कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को पार्टी योजना की जानकारी दी गई।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि अन्य कार्यशाला में रजनीश गुप्ता, रमेश तूफानी, अभिषेक खरे,सुभाष कुमार , विजय भुर्जी, संजय रस्तोगी, प्रखर यादव बूथ अध्यक्ष, आदित्य नारायण मिश्रा सेक्टर संयोजक सहित बूथ समिति कार्यकर्ता और पन्ना प्रमुख उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button