उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

देव राज सागर को मिला नेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड-2024

बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल ने किया सम्मानित

लखनऊ। राजधानी के गोल्डन ब्लॉसम इंपीरियल रिसॉर्ट में अयोजित राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार-2024 के समारोह में गायक-अभिनेता देव राज सागर को उनके उत्कृष्ट गायन के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल ने नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड-2024 से सम्मानित किया। ये सम्मान उन्हें उनके गए हुए गीत तू चांद है मेरा के लिए दिया गया। अमीषा पटेल ने देव राज सागर के गीतों की सराहना करते हुए उन्हें संगीत जगत में और अधिक योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

देव राज सागर ने बताया कि अमीषा पटेल को अपने सामने देखकर, उनसे बात करके, सम्मान पाकर उनका बचपन का सपना पूरा हुआ। वो बचपन से ही उनकी फिल्म देखकर बड़े हुए हैं और उनके बहुत बड़े फैन हैं। देव ने बताया कि अमीषा उनकी पसंदीदा अभिनेत्रियो में से हैं और ये पल उनके लिए हमेशा याद रहेगा।

इसके अतिरिक्त देहरादून की रहने वाली अनमोल नेगी को दिल गवा बैठे गीत में अभिनय के लिए अमीषा पटेल द्वारा सम्मानित किया गया। देव ने बताया कि किस तरह उन्हें अमीषा की पहली फिल्म कहो ना प्यार है के समय से ही, सिंगिंग – एक्टिंग में अपने संघर्ष की शुरुआत लखनऊ से की थी और आज मुंबई में अच्छे करियर के दौरान उन्हें ये पुरस्कार लखनऊ में ही मिला।

बता दे कि बचपन में ही 2004 में अपनी पहली एल्बम “तुम हो मेरी वैलेंटाइन” से देव राज सागर ने भारत में अपनी सुरीली आवाज से धूम मचा दी थी। उसके बाद देव ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और लखनऊ दिल्ली होते हुए मुंबई जा पहुंचे।

देव ने लखनऊ में भातखंडे से शास्त्रीय संगीत और झंकार संगीत महाविद्यालय से लगभाग सभी वाद्ययंत्रों पर 18 घंटे रियाज करके संगीत पर अपनी पकड़ बनाई, फिर मुंबई में पश्चिमी संगीत सीखकर अब तक 500 गीत रिलीज कर चुके हैं और कुछ लघु फिल्में जैसे कोई आरक्षण नहीं, आश्चर्य, साइको आदमी में अभिनय के तौर पर भी काम कर चुके हैं, जबकी परदे की फिल्म आई लिव यू में भी वो मुख्य कलाकार थे। उनकी आने वाली फिल्म द सीरियल किलर, रेडियो सहित अन्य फिल्में भी जल्दी ही उनके गायन-अभिनय के साथ दर्शकों के सामने होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button